Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी है गोली

Elvish Yadav: एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान इशांत उर्फ इशू गांधी के रूप में हुई है.

Elvish Yadav: एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार

Elvish Yadav: हरियाणा के गुरुग्राम में यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान इशांत उर्फ इशू गांधी के रूप में हुई है. पुलिस टीम ने इशू गांधी को एनकाउंटर के दौरान पकड़ लिया. फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी का रहने वाला है.

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच को गुप्त सूत्रों से आरोपी की सूचना मिली थी. जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी अपने ऑटोमेटिक पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग करने लगा. आरोपी ने इस दौरान आधा दर्जन से अधिक राउंड फायर किये.

शूटर को पैर में लगी है गोली

जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. पुलिस की फायरिंग में शूटर इशांत उर्फ इशू को पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया.

इसी शूटर की तस्वीर सीसीटीवी में हुई थी कैद

शूटर इशू गांधी ने ही गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की थी. जिसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. जिसके बाद से ही पुलिस इशू गांधी के पीछे लगी हुई थी. अब पुलिस इशांत उर्फ इशू गांधी के नेटवर्क के बारे में पता लगा रही है.

ये भी पढ़ें- पत्रकार अभिसार शर्मा के खिलाफ असम में FIR दर्ज, देश की एकता खतरे में डालने का लगा आरोप

भाऊ गैंग ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

बता दें कि, यूट्यूबर एल्विश यादव का गुरुग्राम के सेक्टर-57 में घर है. जहां कुछ दिनों पहले सुबह-सुबह बदमाशों ने उनके घर पर दर्जनों राउंड फायरिंग की थी. घटना के वक्त एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे. यह घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी. फायरिंग के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए थे. एल्विश यादव के घर फायरिंग की जिम्मेदारी ‘भाऊ गैंग’ ने ली थी. फिलहाल पुलिस हमला करने वाले बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital