क्राइम

भयंकर झंझट में फंस गए पावरस्टार पवन सिंह, धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने दिया केस दर्ज करने के आदेश

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. उन पर वाराणसी के एक जिला न्यायालय ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. ये मामला फिल्म निवेश घोटाले से जुड़ा हुआ है.

यह आदेश 13 अगस्त 2025 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पारित किया था. कोर्ट ने माना कि प्रथम दृष्टया आरोपियों पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला साबित होता है. जिला न्यायालय ने सीआरपीसी की धारा 173(4) के तहत संज्ञान लेकर कैंट थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है.

2018 का है मामला

यह मामला 2018 का है. विशाल सिंह नाम के शख्स, जो एक बहुत बड़े व्यापारी हैं, उनके साथ फिल्म में निवेश करवाने के नाम पर धोखाधड़ी हुई. यह सारा काम मुंबई में हुआ. इसमें भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह भी शामिल बताए जा रहे हैं.

राहुल द्विवेदी लड़ रहे केस

इस केस के वकील राहुल द्विवेदी ने इस बारे में बात करते हुए कहा,

“हमारे क्लाइंट विशाल सिंह एक व्यापारी हैं. उनकी मुलाकात मुंबई में प्रेम शंकर राय से हुई थी. वो एक फिल्म डायरेक्टर हैं. उसके बाद उनकी फिल्म बनाने के सिलसिले में कई लोगों से मुलाकात हुई. तब उन्होंने कहा कि आप पैसा लगाइए, हम लोग फिल्म बनाएंगे और आपको प्रॉफिट देंगे. इसके बाद पवन सिंह से मीटिंग करवाई गई.”

ये भी पढ़ें- रंजू देवी ने राहुल गांधी के दावे की खोल डाली पोल, जेपी नड्डा ने वीडियो शेयर कर राहुल गांधी पर कसा तंज

पवन सिंह ने बोला- पैसा लगाइये

उन्होंने आगे कहा,

“पवन सिंह ने भी बोला पैसे लगाइए और फिल्म बनाइए. फिल्म बन गई और हिट हो गई, मगर मेरे क्लाइंट को पैसे नहीं दिए गए. फिर मेरे क्लाइंट परेशान हो गए और हमारे पास आए. हम थाने गए, वहां सुनवाई नहीं हुई. हमने कोर्ट का रास्ता अख्तियार किया और अब न्यायालय ने इसे सही मानते हुए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया.”

करोड़ों रुपये की रकम से जुड़ा है मुकदमा

मुकदमा करोड़ों रुपये की रकम से जुड़ा है. विशाल सिंह के वकील का कहना है कि 1 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वाराणसी ने पवन सिंह सहित 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

33 minutes ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

53 minutes ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

58 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

1 hour ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

2 hours ago