देश

पीएम मोदी ने भुवनेश्वर बाईपास सड़क परियोजना को मंजूरी मिलने पर ओडिशा के लोगों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ओडिशा में 6-लेन की एक्सेस-कंट्रोल्ड कैपिटल रीजन रिंग रोड (भुवनेश्वर बाईपास – 110.875 किमी) के निर्माण को मंजूरी दी है. इस परियोजना को 8,307.74 करोड़ रुपए की लागत से हाइब्रिड एन्युइटी मोड (एचएएम) का उपयोग करके विकसित किया जाएगा.

पीएम मोदी (PM Modi) ने कैबिनेट के इस फैसले पर खुशी जताते हुए, इसे ऐतिहासिक कदम करार दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ओडिशा के लोगों विशेषकर भुवनेश्वर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आज कैबिनेट द्वारा एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना को मंजूरी दिए जाने पर बधाई. इससे भीड़भाड़ कम होगी और लोगों के जीवन में सुगमता बढ़ेगी.”

वहीं एक अन्य फैसले में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राजस्थान के कोटा-बूंदी में एक नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1507 करोड़ रुपए है.

राजस्थान के लोगों को एयरपोर्ट की दी बधाई

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस फैसले को अभूतपूर्व बताते हुए पर्यटन को बढ़ावा मिलने का भरोसा जताया है. उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, “राजस्थान के मेरे परिवारजनों को नए एयरपोर्ट की बहुत-बहुत बधाई. हमारी सरकार ने कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विकसित करने को मंजूरी दी है. इससे देशभर से यहां आने-जाने वालों का हवाई सफर और सुगम होगा, साथ ही पर्यटन एवं रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा.”

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह हवाई अड्डा कोटा-बूंदी क्षेत्र में हवाई संपर्क को बेहतर करेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा.

राजस्थान सरकार ने ए-321 श्रेणी के विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विकसित करने के उद्देश्य से एएआई को 440.06 हेक्टेयर भूमि ट्रांसफर की है. सरकार के मुताबिक, शैक्षिक और औद्योगिक क्षेत्रों की प्रमुखता के कारण कोटा में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में अनुमानित यातायात वृद्धि का समाधान करना है.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी से मिले चीन के विदेश मंत्री, कहा- शी जिनपिंग से मुलाकात का इंतजार


 -भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

11 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

37 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

37 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

2 hours ago