क्राइम

पटना के पारस अस्पताल में कुख्यात अपराधी चंदन को गोलियों से छलनी करने के बाद जश्न मनाते दिखे शूटर्स, सामने आईं तस्वीरें

Chandan Mishra Murder Case: बिहार की राजधानी पटना स्थित पारस अस्पताल में उपचाराधीन कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा (Chandan Mishra) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कुछ तस्वीरें लगी हैं. अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज से कुछ तस्वीरें प्राप्त की गई हैं. तस्वीरों में अपराधी बाइक पर सवार होकर हाथ में बंदूक लहराते नजर आ रहे हैं. बाइक पर तीन लोग सवार हैं और उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है.

पुलिस के मुताबिक, यह तस्वीर शायद वारदात को अंजाम देने के बाद की है. पुलिस ने बताया कि अभी वो इस मामले की गहराई से जांच करने के लिए अन्य सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि मामले के संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा सके.

मुख्य आरोपी की पहचान हुई

इस घटना में संलिप्त मुख्य अपराधी की पहचान तौसीफ बादशाह के रूप में हुई है, जो फुलवारी शरीफ का रहने वाला है. वह पेशे से कॉन्ट्रैक्ट किलर है. इस घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए भी कई इलाकों में छापेमारी जारी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तौसीफ ने अपनी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया या किसी ने उसे ऐसा करने के लिए सुपारी दी थी. इसके अलावा, तौसीफ पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं. ऐसी स्थिति में पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या तौसीफ उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में शूटर की व्यवस्था करता था.

यह भी पढ़ें- Chandan Mishra Murder: गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को ‘शेरू’ पर शक, आखिर शेरू की चंदन से क्या थी दुश्मनी?

वारदात में शामिल सभी हत्यारोपियों की पहचान कर ली गई है. तौसीफ के अलावा इसमें आकिब मलिक, सोनू, कालू उर्फ मुस्तकीम और भिंडी उर्फ बलवंत सिंह भी शामिल है. एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने खुद जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि इस वारदात में संलिप्त सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है. सभी की हिस्ट्री खंगाली जा रही है. सभी के लोकेशन के आधार पर उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

Chandan Mishra की गोली मारकर हुई थी हत्या

बता दें कि पटना के पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा (Chandan Mishra) की 17 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में 5 शूटर्स दिखे थे. इन्हें तौसीफ बादशाह लीड कर रहा था.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

26 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

43 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago