Bharat Express DD Free Dish

Chandan Mishra Murder: गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को ‘शेरू’ पर शक, आखिर शेरू की चंदन से क्या थी दुश्मनी?

Chandan Mishra murder: पुलिस को शक है कि इस हत्या को कभी चंदन के ही करीबी रहे शेरू ने अंजाम दिया है. शेरू भी बक्सर का ही रहने वाला है. शेरू इस समय पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद है.

Chandan Mishra Murder: गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को ‘शेरू’ पर शक, आखिर शेरू की चंदन से क्या थी दुश्मनी - भारत एक्सप्रेस

Chandan Mishra murder, Patna Paras Hospital shooting, Sheru mastermind, Tausif shooter, Buxar gangster, parole suspicion, police informant, gang rivalry, Bihar crime news, Chandan Mishra encounter.

Chandan Mishra Murder: पटना के पारस अस्पताल में 17 जुलाई 2025 को बक्सर के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा (Chandan Mishra) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्या को 5 अपराधियों ने अंजाम दिया है. जिसकी सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आई है.

पुलिस ने इस मामले में एक शूटर की पहचान कर ली है. जिसका नाम तौसिफ है. तौसिफ पटना के फुलवारी शरीफ का रहने वाला है. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस को क्या है शक?

पुलिस को शक है कि इस हत्या को कभी चंदन के ही करीबी रहे शेरू (Sheru) ने अंजाम दिया है. शेरू भी बक्सर का ही रहने वाला है. शेरू इस समय पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद है. पुलिस की जांच में शेरू पर शक की दो वजहें सामने आई हैं.

साथियों के एनकाउंटर में चंदन पर मुखबिरी का शक

चंदन और शेरू दोनों बक्सर के ही रहने वाले थे और दोनों एक साथ मिलकर पूरे गैंग को ऑपरेट करते थे. चंदन और शेरू ने मिलकर कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था. बाद में दोनों के बीच दुश्मनी हो गई. चंदन से दुश्मनी के बाद शेरू गैंग के अपराधी मारे जाने लगे. शेरू को शक था कि चंदन उसकी पुलिस से मुखबिरी कर रहा है. जिसकी वजह से उसके साथी मारे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Bihar: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पटना का पारस अस्पताल, कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

पुलिस की मदद से पेरोल मिलने का शक

चंदन मिश्रा 2011 के राजेंद्र केसरी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. उसे अपना इलाज कराने के लिए पेरोल की जरूरत थी. उसने कोर्ट में इसको लेकर गुहार लगाई थी. तो कोर्ट से उसे पेरोल भी मिल गया.

जिसके बाद शेरू को चंदन पर शक गहरा गया कि उसे पेरोल पुलिस की मुखबिरी की वजह से मिला है. चंदन की मुखबिरी की वजह से ही उसके साथी मारे जा रहे हैं. इसी वजह से चंदन मिश्रा का परोल खत्म होने से एक दिन पहले ही उसे मार दिया.

पुलिस ने चंदन को दी थी सतर्क रहने की चेतावनी

पुलिस ने चंदन मिश्रा को पहले ही सतर्क रहने की सलाह दी थी. ये जानकारी बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने दी. विनय कुमार ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिली थी. जिसकी जानकारी चंदन मिश्रा को दे दी गई थी. फिर भी चंदन मिश्रा की हत्या कर दी गई.

कौन है चंदन मिश्रा?

चंदन मिश्रा बक्सर का दुर्दांत अपराधी था. उसने इलाके में दर्जनों हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था. उसे कोर्ट ने एक मामले में फांसी की सजा दी थी, हालांकि अपील के बाद उसकी फांसी आजीवन कारावास में बदल दी गई. इसके अलावा वह जमीन के धंधे में भी जुड़ा हुआ था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read