क्राइम

पश्चिम बंगाल से छुट्टी पर घर आए बीएसएफ जवान को सोते वक्‍त सिर में मार दी गई गोली, मेरठ में कोहराम मचा

BSF Jawan Murder: उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दुखद घटना सामने आई है. यहां बीएसएफ के जवान नैन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. नैन सिंह छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे.

सोते वक्त घर में अंजाम दी वारदात

घटना इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव की है. नैन सिंह ६ मार्च को छुट्टी लेकर पश्चिम बंगाल से अपने पैतृक गांव पहुंचे थे. देर शाम वह अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने उनके सिर में गोली मार दी. गोली लगते ही जवान की मौत हो गई.

पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी

नैन सिंह की पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी. घर में वह अकेले ही सो रहे थे. हमलावर ने नजदीक से गोली चलाई और मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि यह वारदात पुरानी रंजिश के कारण हुई हो सकती है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों में भी जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है. उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

हर एंगल से छानबीन की जा रही: एसपी

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसपी दिया अवनीश कुमार ने बताया कि बीएसएफ जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है. हर एंगल से छानबीन की जा रही है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नैन सिंह का पड़ोसी से कुछ विवाद चल रहा था. उसी रंजिश के चलते यह हमला किया गया. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

जवान की तैनाती पश्चिम बंगाल में थी

नैन सिंह 38 साल के थे. वे पश्चिम बंगाल में बीएसएफ की ड्यूटी पर तैनात थे. छुट्टियां लेकर घर आए थे. परिवार और गांव वाले इस घटना से सदमे में हैं. उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाला जवान अपने ही गांव में सुरक्षित नहीं रहा.

आसिया अंद्राबी को UAPA केस में हुई उम्रकैद, स्पेशल कोर्ट ने देश के विरुद्ध युद्ध छेड़ने की साजिश रचने का दोषी माना

हरीश शर्मा

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

6 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

7 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

12 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

14 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

22 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

27 minutes ago