क्राइम

पटना में युवती के साथ लव जिहाद, छठ में अर्घ्य देकर लड़के ने खुद को हिन्दू बताया, तीन साल तक किया यौन शोषण

Love Jihad in Patna:राजधानी पटना के महिला थाने में लव जिहाद का गंभीर मामला सामने आया है. एक युवती ने नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पीजी छात्र सेराज पर प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, शारीरिक शोषण, मारपीट और धोखा देने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं.

युवती का कहना है कि आरोपी ने झूठी पहचान बताकर पहले उसे प्रेम के जाल में फंसाया और फिर जबरदस्ती इस्लाम धर्म कबूल कराने की कोशिश की.

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह बीते तीन वर्षों से इलाज के सिलसिले में एनएमसीएच जा रही थी, जहां उसकी मुलाकात सेराज नाम के युवक से हुई.

शुरुआत में सेराज ने अपना नाम ‘सोनू’ बताया और खुद को हिन्दू साबित करने के लिए छठ पूजा के दौरान घाट पर अर्घ्य भी दिया. साथ ही प्रसाद खाकर कहा कि यह पूजा तुम्हारे लिए की है और मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं.

लड़की का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ प्रेम संबंध बनाए. लेकिन कुछ समय बाद उसे युवक की सच्चाई पता चल गई.

जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने साफ कह दिया कि वह प्रेम के लिए नहीं मानती थी, इसलिए खुद को हिन्दू बताया था.

इसके बाद युवक उसके साथ रहने भी लगा और जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो उस पर जबरदस्ती इस्लाम कुबूल करने का दबाव बनाने लगा.

आरोप है कि युवक उसे पटना के सब्जीबाग इलाके में ले गया, जहां उसे बीफ (गाय का मांस) खाने के लिए मजबूर किया गया और नमाज पढ़ने तथा इस्लामी कलमा सीखने के लिए दबाव डाला गया.

जब युवती ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो आरोपी ने इस साल ईद पर दूसरी लड़की से निकाह कर लिया.

निकाह की जानकारी मिलने पर जब युवती आरोपी के घर पहुंची तो वहां उसके साथ मारपीट की गई. पीड़िता के अनुसार, परिवार वालों ने साफ कहा कि उनके धर्म में दो शादियां जायज हैं.

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसका अपहरण कराने की कोशिश कर रहा है और वह डर के मारे इधर-उधर छिपकर रह रही है.

पांच दिनों तक नहीं हुई प्राथमिकी दर्ज

इस घटना को लेकर युवती 14 जून को महिला थाने गई थी, लेकिन उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया. पुलिस उसे पांच दिनों तक एक थाने से दूसरे थाने भटकाती रही.

आखिर में 19 जून को जब वह डीजीपी के जनता दरबार में पहुंची, तब जाकर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया.

केस में रेप, धोखाधड़ी और अपहरण की धाराएं लगाई गईं, लेकिन युवती का कहना है कि लव जिहाद जैसे गंभीर आरोप के बावजूद इससे जुड़ी कोई विशेष धारा नहीं जोड़ी गई है.

एसडीपीओ ने दी जानकारी

पटना सिटी एसडीपीओ अतुलेश झा ने मामले पर बयान देते हुए कहा-

“महिला थाना में एक कांड दर्ज कराया गया है. एनएमसीएच के पीजी छात्र पर आरोप है कि उन्होंने एक युवती को धोखे में रखकर कई वर्षों तक रिलेशनशिप में रखा और बाद में दूसरी शादी कर ली. हमने इस केस का सुपरविजन किया है और जांच जारी है. आरोपी के तकनीकी व पारिवारिक पहलुओं को भी गहराई से जांचा जा रहा है. पीड़िता के दोस्तों और संबंधित लोगों से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.”

ये भी पढ़ें- ओमेक्स बिल्डहोम को 25 करोड़ रुपये जमा करने और रुकी हुई नोएडा परियोजनाओं में 50 अतिरिक्त फ्लैट जारी करने का निर्देश

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago