क्राइम

भरोसे का कत्ल: जिस ड्राइवर को दिया सहारा, उसी ने लूट ली दो ज़िंदगियां – लाजपत नगर में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या

दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक घर के भीतर मां और बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह दिल दहला देने वाली वारदात 2 जुलाई की रात सामने आई, जब 44 वर्षीय कुलदीप ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि उनकी पत्नी और बेटा फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं, घर का दरवाजा बंद है और सीढ़ियों पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं.

सूचना मिलते ही PCR और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही PCR और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और कुलदीप से जानकारी लेने के बाद SHO के साथ मिलकर दरवाजा जबरन खोला गया. अंदर का दृश्य खौफनाक था – 42 वर्षीय रुचिका सेवानी और उनका 14 वर्षीय बेटा कृष सेवानी खून से लथपथ मृत पाए गए. रुचिका और कुलदीप लाजपत नगर मार्केट में एक कपड़ों की दुकान चलाते थे और कृष दसवीं कक्षा का छात्र था.

दोहरे हत्याकांड की जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इस दोहरे हत्याकांड की जांच में जो खुलासा हुआ, वह और भी चौंकाने वाला था. मुख्य आरोपी की पहचान 24 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई, जो बिहार के हाजीपुर का निवासी है और अमर कॉलोनी में रह रहा था. मुकेश उसी दुकान पर ड्राइवर और सहायक के रूप में काम करता था, जिसे सेवानी परिवार ने रोजगार दिया हुआ था. घटना के बाद वह फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया.

घर के आस-पास के खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

पुलिस को शक है कि इस हत्या के पीछे आपसी विवाद, बदले की भावना या लूट की नीयत हो सकती है. फॉरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार जांच में जुटी हैं. घर के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी से पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस डबल मर्डर के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा.

क्या अब भरोसा करना भी होता जा रहा है खतरनाक?

यह मामला सिर्फ एक हत्या का नहीं, बल्कि उस भरोसे के कत्ल का है जिसे एक परिवार ने अपने कर्मचारी पर जताया था. एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है – क्या अब अपने आस-पास के लोगों पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना खतरनाक होता जा रहा है?

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

19 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

30 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

32 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

56 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago