लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर काला राणा ने सोशल मीडिया पर पुलिस को धमकी देते हुए कहा कि उसके लोगों पर पुलिसिया हमले का माकूल जवाब दिया जाएगा.
दरअसल दिल्ली पुलिस ने 18 सितंबर 2025 को दिल्ली और हरियाणा के 58 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने कई अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था.
गैंगस्टर काला राणा ने हरियाणा पुलिस को धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा. जिसमें उसने कहा, “राम राम सारे भाईयों को, हमारा भाई रजत लाडवा और अमन लाडवा को कल वाराणसी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था और आज कुरुक्षेत्र पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर करके हमारे भाई अमन की टांग पर गोली मार दी है. यमुनानगर पुलिस सीआईए-2 के इंस्पेक्टर राकेश ने हमारे भाई रजत लाडवा को उठाकर मर्डर किया है और इसे फर्जी एनकाउंटर दिखा दिया है. टाइम जरूर लगेगा पर इनको जल्दी बदा देंगे कि फेक एनकाउंटर कैसे किया जाता है. यह मर्डर है! जिसका भी इसमें हाथ होगा उन सबका हिसाब जरूर होगा.”
दरअसल बीती रात कुरुक्षेत्र के लाडवा में शराब ठेके और यमुनानगर शोरूम पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रजत का हरियाणा पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया. वहीं रजत के साथी अमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसके पैर में गोली लगी है. पुलिस और बदमाशों के बीच हुए इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से कुल 25 से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई.
ये भी पढ़ें- H-1B वीजा पर ट्रंप का बड़ा हमला, अब देना होगा 1 लाख डॉलर, जानिए नए नियम से भारतीय पेशेवरों को क्या नुकसान होगा?
दिल्ली पुलिस इस समय दिल्ली-एनसीआर में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त गैंगस्टरों और उनके गुर्गों की कमर तोड़ने में जुटी हुई है. दिल्ली पुलिस के इस ऑपरेशन में हरियाणा और यूपी पुलिस भी मदद कर रही है. इसी के तहत 18 सितंबर 2025 को दिल्ली पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया और दिल्ली, सोनीपत, झज्जर, रोहतक और बहादुरगढ़ सहित एक साथ 58 ठिकानों पर रेड की. इस दौरान पुलिस ने 36 संदिग्धों को पकड़ा. जिसमें से 6 की आधिकारिक गिरफ्तारी हुई है. इस ऑपरेशन में 820 पुलिसकर्मी शामिल हुए.
-भारत एक्सप्रेस
कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…
Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…