Asia Cup 2025: टीम इंडिया के कप्तान Suryakumar Yadav की अगुवाई में भारत ने शुक्रवार को ओमान को 21 रनों से हराकर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली. यह जीत जितनी शानदार थी, उससे ज़्यादा चर्चा सूर्या की पाकिस्तान को लेकर ‘नो-रिएक्शन’ वाली चाल ने बटोरी.
मैच के बाद जब पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में सूर्यकुमार से पूछा गया कि क्या टीम सुपर-4 में हाई-वोल्टेज मुकाबलों के लिए तैयार है, तो हर किसी को उम्मीद थी कि पाकिस्तान का ज़िक्र जरूर होगा. लेकिन सूर्या ने एक बार फिर पाकिस्तान को इग्नोर कर दिया. उन्होंने साफ कहा, “हम सुपर फोर के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”
कोई टीम का नाम नहीं लिया, न कोई ज़्यादा भावनात्मक बात. बस सधा हुआ जवाब और यही बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई.
पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले के बाद हैंडशेक विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. लेकिन ओमान के खिलाफ शुक्रवार को एकदम अलग नज़ारा देखने को मिला.
मैच के बाद सूर्या और बाकी भारतीय खिलाड़ी ओमान के खिलाड़ियों से गले मिलते, हंसते-खेलते और क्रिकेट के टिप्स देते नजर आए. एक तरह से कहें तो खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला मगर कुछ फैंस ने इसमें भी पाकिस्तान को घसीट लिया.
ये भी पढ़ें- Asia Cup 2025: ओमान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया, ये ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि टीम इंडिया सभी टीमों के साथ दोस्ताना बर्ताव कर रही है, लेकिन पाकिस्तान के साथ उनकी दूरी साफ दिख रही है. कुछ ने तो यह भी कहा कि “यह साइलेंट मैसेज है सम्मान उन्हीं को जो इसके लायक हैं.”
अगर मुकाबले की बात करें, तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन का लक्ष्य दिया. इस बार सूर्या खुद बैटिंग के लिए नहीं उतरे, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा स्कोर खड़ा किया.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…
कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…