क्राइम

दिल्ली में सरेआम शराब-पेशाब का विरोध करने पर दंपति की बेरहमी से पिटाई, घटना CCTV में कैद

रिपोर्ट- मुकेश


Delhi Crime News: देश की राजधानी में असमाजिक तत्वों को घर के बाहर शराब पीने और पेशाब करने से रोकना एक दंपति को भारी पड़ गया. दबंगों ने नशे में धुत होकर महिला से ना सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उसके पति पर भी लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां घरों के बाहर खड़े होकर हर रोज शराब पीते हैं. जिसकी वजह से महिलाओं का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं. लोगों की शिकायत के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

दिल्ली के रोहिणी इलाके का है मामला

दरअसल यह पूरा मामला दिल्ली के रोहिणी इलाके का है. जहां बीते शनिवार की रात रोहिणी दक्षिणी थाने के रोहिणी सेक्टर 2 में कुछ लोग पीड़ित के घर के बाहर खड़े होकर शराब पी रहे थे. वहीं पास में खड़े 4 लोग उसके घर के सामने पेशाब कर रहे थे. जिसपर घर से बाहर आकर महिला ने उन्हें टोक दिया. जिसपर आरोपी माफी मांगने के बजाय महिला को गंदी-गंदी गालियां देने लगे. उन्होंने शराब की बोतल तोड़कर उनपर हमला करने की भी कोशिश की.

पति को घर से खींचकर पीटा

इस दौरान घर में मौजूद महिला का पति जब शराबी युवकों को समझाने की कोशिश की तो वो उससे झगड़ा करने लगे. आरोपियों ने उन्हें घर से बाहर खींचकर उनसे मारपीट की. इसी दौरान एक लड़के ने डंडे से पीड़ित को जमकर पीटा. मारपीट की ये सारी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. पीड़ित ने जैसे-तैसे पास में ही मौजूद एक टेलीफोन की दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई. शराबियों के इस जानलेवा हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे कई टांके आए हैं.

घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. पीड़ित दंपति ने बताया कि पुलिस में उन्होंने शिकायत कर दी है, लेकिन वहां से अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है.

इलाके में डर का माहौल

पीड़ित महिला का कहना है कि यहां माहौल काफी खराब है. सुबह से देर रात तक यहां घरों के पास असामाजिक तत्व शराब पीते हैं. जिसकी वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है.

ये भी पढ़ें- ‘10 मिनट में मुंबई बंद कर सकते हैं…’, संजय राउत के बयान पर भड़के फडणवीस, बोले- गीदड़भभकी से नहीं डरते

शराब ठेकों के बाहर लगती है भीड़

वहीं एक स्थानीय निवासी न्यूम खान ने बताया कि यहां पर शराब के 2 ठेके खुले हुए हैं. इसी जगह पर आसपास नॉनवेच और चखने की कई दुकानें खुल गई हैं. दुकान के अंदर ही कई लोगों ने अवैध अहाते बनाए हुए हैं. ये शराबी घरों के पास खड़े होकर खुले में शराब पीते हैं और पेशाब करते हैं. शराबी नशा चढ़ने के बाद आपस में गंदी-गंदी गालियां देते हैं. जिसकी वजह से यहां महिलाएं और बच्चे पूरी तरह से असुरक्षित महसूस करते हैं.

लोगों ने बताया कि इस बाबत कई बार लिखित और मौखिक शिकायत स्थानीय पुलिस को दी गई है, लेकिन आजतक कुछ नहीं हुआ. पास में ही पुलिस बूथ भी बनी हुई है. इसके बावजूद ये सारा गोरख धंधा यहां धड़ल्ले से बेरोक टोक चल रहा है. जैसे इन्हें पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

8 seconds ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

10 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

12 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

22 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

30 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

38 minutes ago