Dumka Family Murder Case: घरेलू कलह ने ना जाने कितनी जिंदगियां तबाह कर दी. इसकी वजह से हर साल कई बच्चे अनाथ हो जाते हैं, कई मांओं की गोद सूनी हो जाती है. ऐसा ही एक मामला झारखंड से दुमका से सामने आया है. जहां घरेलू कलह की वजह से पिता ने अपनी पत्नी और दो मासूमों की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. एक झटके में पूरा परिवार खत्म होने की सूचना मिलते ही इलाके मं शोक की लहर दौड़ गई.
मृतकों की पहचान बीरेंद्र मांझी (30 साल) पति, आरती कुमारी (24 साल) पत्नी, रूही (4 साल) बेटी और विराज कुमार (2 साल) बेटा के रूप में हुई है. मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
जानकारी के अनुसार मृतिका आरती का मायका देवघर जिले के पालाजोरी में है. मृतक बीरेंद्र मांझी शनिवार को ही पत्नी और दोनों बच्चों को मायके से अपने गांव बरदेही लेकर आया था. परिजनों के अनुसार छोटे बेटे विराज के दिल में छेद था और उसे भेलोर ले जाने की तैयारी चल रही थी. मृतक के पिता मनोज मांझी के अनुसार रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आशंका है कि गुस्से में आकर बीरेंद्र ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की और बाद में खुद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
घटना की सूचना मिलने पर हंसडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस विभिन्न एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें- क्या नेता बनेगा…! कर्नाटक में ‘पावर ट्रांसफर’ की अटकलें हुई तेज, सीएम सिद्धारमैया ने खड़गे से की मुलाकात
गांव में हुई एक साथ चार मौतों के बाद आस पास के इलाकों में मातम पसरा हुआ है. आसपास के लोग इसे हाल के वर्षों की सबसे दर्दनाक पारिवारिक घटना बता रहे हैं.
वहीं एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत की जानकारी सामने आने के बाद दुमका एसपी पीतांबर सिंह खरवार भी मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया पति के द्वारा पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद फांसी पर लटकना प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जैसा खुलासा होगा, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…