Om Birla Birthday Greetings Message: भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में ओम बिरला के कार्यों की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की.
गृहमंत्री अमित शाह ने ओम बिरला की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सदन में लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षण मिलता है. गृहमंत्री ने ये भी कहा कि ओम बिरला के नेतृत्व में सदन में लोकतांत्रिक तरीके से सकारात्मक चर्चा का माहौल बना है. जिसके लिए उनकी प्रशंसा की जानी चाहिये.
अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर गृह मंत्री ने लिखा,
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपके नेतृत्व में सदन, सकारात्मक चर्चाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का सुंदर कालखंड देख रहा है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी लोकसभा अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा,
माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. संसदीय कार्यप्रणाली को अधिक सुचारु, सौहार्दपूर्ण और परिणाममुखी बनाने में आपका संतुलित नेतृत्व महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर सारगर्भित चर्चाओं का मार्ग प्रशस्त कर आपने लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत किया है. ईश्वर से आपके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना.
केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने ओम बिरला को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा,
लोकसभा के माननीय अध्यक्ष श्री जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.
ये भी पढ़ें- संविधान संशोधन पर गरमाई पंजाब की राजनीति, चंडीगढ़ बना सियासी मुद्दा, जानें क्या आर्टिकल 240?
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा कि माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना है.
-भारत एक्सप्रेस
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…