Prince Encounter Hajipur: वैशाली पुलिस ने सोना लूटने के मामले में वांछित कुख्यात अपराधी प्रिंस का एनकाउंटर कर दिया. प्रिंस को सुबोध सिंह गैंग का मास्टरमाइंड माना जाता था. इस गैंग पर देश के 7 राज्यों में 300 किलो से ज्यादा सोना लूटने का आरोप है.
वैशाली पुलिस ने यह एनकाउंटर हनुमान नगर कॉलोनी में पटना STF के साथ मिलकर किया है. प्रिंस इससे पहले पुलिस को मटन पार्टी देकर फरार हो गया था.
बिहार STF को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी प्रिंस हनुमान नगर कॉलोनी में है. सूचना की पुष्टि होने के बाद पटना STF और वैशाली पुलिस ने घर को घेर लिया और प्रिंस को सरेंडर करने के लिए कहा, जिसपर प्रिंस की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई.
फायरिंग होता देख पुलिस ने भी मोर्चा खोल दिया और दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी. जिसमें गोली लगने से प्रिंस की मौत हो गई.
प्रिंस कुमार सुबोध सिंह गैंग का राइट हैंड था. साल 2018 में जब पातेपुर कांड में उसे गिरफ्तार करने के बाद वैशाली कोर्ट में पेश किया गया था. इसी दौरान बदमाशों ने प्रिंस को ले जा रहे हवलदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर प्रिंस को छुड़ा लिया था. इस फायरिंग में हवलदार राम एकबाल रविदास की मौत हो गई.
जिसके बाद बिहार पुलिस ने प्रिंस को भारत के कई राज्यों में तलाश की. यहां तक की नेपाल में भी उसकी तलाशी ली गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया. बाद में पटना पुलिस ने पंजाब से उसे अरेस्ट कर लिया.
ये भी पढ़ें- तिरुपति लड्डू विवाद में नायडू का सनसनीखेज दावा, बाथरूम क्लीनर वाले केमिकल से बनता था जगन सरकार में प्रसाद
सितंबर 2025 में प्रिंस एक बार फिर पुलिस की कस्टडी से भाग गया. वो वैशाली कोर्ट में पेशी पर आया था, इसी दौरान वह गायब हो गया. यहां से भागने के बाद पंजाब में उसने बड़ी गोल्ड लूट को अंजाम दिया था. पुलिस कड़ी मशक्कत से उसे गिरफ्तार करने में कामयाब हो पाई.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…