खेल

T20 World Cup 2026: IND vs USA पहला मुकाबला, जानें प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

IND VS USA T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सफर शनिवार (7 फरवरी) से शुरू हो रहा है और पहला मुकाबला भारत बनाम यूएसए (IND VS USA t20 world cup) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. डिफेंडिंग चैंपियन भारत खिताब बचाने के लिए उतर रहा है, जबकि अमेरिका टीम अपनी क्षमता दिखाने की कोशिश करेगी.

भारत की संभावित प्लेइंग XI (India Playing 11)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

भारतीय टीम में कई प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी देखने को मिल रही है. कप्तान सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर ईशान किशन टीम को मजबूती देंगे. युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा भी कभी-कभी बैटिंग को संभालेंगे. फिनिशिंग का जिम्मा रिंकू सिंह और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों पर रहेगा. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती टीम को संतुलन देंगे.

USA टीम की रूपरेखा

यूएसए टीम के कप्तान मोणंक पटेल की अगुआई में यह टीम हाल ही में श्रीलंका में अभ्यास मैचों में मजबूत प्रदर्शन रही. टीम में अंद्रियस गॉस, सायतेजा मुक्कमल्ला, शयन जहांगिर और सौरभ नेत्रवालकर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो मुकाबले में जोखिम पैदा कर सकते हैं.

मोणंक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गाउस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शयन जहांगिर, साईतेजा मुक्कमल्ला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्थुष केनजीगे, शैडली वैन स्काल्कवाइक, सौरभ नेत्रवालकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजनें.

वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है, जहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आएगी और हिटिंग आसान होगी. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी का दबदबा बढ़ सकता है. इस ग्राउंड की छोटी सीमा बड़े स्कोर का रास्ता खोल सकती है.

मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मुंबई में मैच वाले दिन मौसम स्पष्ट और सुहावना रहेगा. तापमान लगभग 28–29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबर्दस्त क्रिकेट के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिलेंगी.


ये भी पढ़ें: U19 World Cup 2026: वैभव का ‘विराट’ अवतार! वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, भारत छठी बार बना वर्ल्ड चैंपियन


मैच की भविष्यवाणी

क्रिकेट के विशेषज्ञों के मुताबिक भारत इस मैच में बेहतर स्थिति में दिखाई देता है. हाल ही में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज तथा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. यूएसए टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नजदीकी हार का सामना किया था, लेकिन उसे निरंतर बैटिंग तालमेल की आवश्यकता होगी. इन सबके आधार पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा और क्रिकेट प्रशंसकों के लिए जबरदस्त रोमांच लेकर आएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

29 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

42 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

45 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

58 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago