रांची: झारखंड के चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम) जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल के मारंगपोंगा इलाके में आईईडी विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए थे. घायलों में एक सब इंस्पेक्टर के शहीद होने की खबर है जबकि एक अन्य जवान का इलाज चल रहा है.
घायल सीआरपीएफ जवान खतरे से बाहर है. गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया था. पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने आईईडी ब्लास्ट की पुष्टि की .
सारंडा जंगल में शनिवार को सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान दोपहर करीब ढाई बजे आईईडी ब्लास्ट की घटना हुई. आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ 193 BN के एसआई सुनील कुमार मंडल एवं पार्थ प्रतिम डे जख्मी हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया. रांची में इलाज के दौरान एसआई सुनील कुमार मंडल की मौत हो गई.
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…
Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…
Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…
जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…
RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…
Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…