Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF के एसआई शहीद, एक जवान घायल

झारखंड के चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम) जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल के मारंगपोंगा इलाके में आईईडी विस्फोट हुआ है.

IED Blast

रांची: झारखंड के चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम) जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल के मारंगपोंगा इलाके में आईईडी विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए थे. घायलों में एक सब इंस्पेक्टर के शहीद होने की खबर है जबकि एक अन्य जवान का इलाज चल रहा है.

घायल सीआरपीएफ जवान खतरे से बाहर है. गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया था. पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने आईईडी ब्लास्ट की पुष्टि की .

सर्च ऑपरेशन के वक्त हुआ विस्फोट

सारंडा जंगल में शनिवार को सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान दोपहर करीब ढाई बजे आईईडी ब्लास्ट की घटना हुई. आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ 193 BN के एसआई सुनील कुमार मंडल एवं पार्थ प्रतिम डे जख्मी हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया. रांची में इलाज के दौरान एसआई सुनील कुमार मंडल की मौत हो गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital