क्राइम

Jharkhand: रामनवमी के पहले मंगला जुलूस के दौरान दो पक्ष भिड़े, जमकर हुआ पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी के पहले 25 मार्च को देर रात निकाले गए ‘मंगला जुलूस’ के दौरान दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई. शहर के झंडा चौक और जामा मस्जिद मार्ग के बीच दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई लोग चोटिल हुए हैं. उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को चार-पांच राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी.

जुलूस पर किया गया पथराव

जिले के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. इसके बाद हालात नियंत्रित कर लिए गए. बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान कोई गाना बजाए जाने को लेकर विवाद हुआ और देखते-देखते दो पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया. इससे जुलूस में भगदड़ मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे.

पुलिस ने की हवाई फायरिंग

इस दौरान पुलिस ने भीड़ तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले भी छोड़े. हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की.

रामनवमी महासमिति के पदाधिकारी, सदस्य और समाज के प्रमुख लोगों ने भी दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति नियंत्रित की. रात 12 बजे तक इस घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. इस घटना के बाद शहर के मेन रोड और जामा मस्जिद रोड सहित संवेदनशील इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

भव्य तरीके से मनाई जाती है रामनवमी

हजारीबाग में रामनवमी महोत्सव का आयोजन बड़े पैमाने पर होता है, जिसमें लाखों लोग हिस्सा लेते हैं. इसके पहले चैत्र महीने के प्रत्येक मंगलवार की शाम को विभिन्न अखाड़ों से ढोल-ताशे और महावीरी झंडों के साथ मंगला जुलूस निकाला जाता है.

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी आज मंत्रियों के साथ देखेंगे विक्की कौशल की ‘छावा’ फिल्म, संसद में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग, प्रधानमंत्री कर चुके हैं Movie की तारीफ

हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि शहर में मंगला जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है. इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

41 minutes ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

1 hour ago

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास, करियर में चमकेगी प्रतिभा; जानें लव लाइफ और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…

1 hour ago