क्राइम

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, दो दिन पहले राजद नेता की हत्या, अब RJD विधायक के…

बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे दिन-दहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला खगड़िया जिले का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने राजद (RJD) विधायक रामबृझ सदा के ड्राइवर लक्ष्मण सदा की गोली मारकर हत्या कर दी.

RJD विधायक के ड्राइवर की हत्या

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण सदा बाइक से अपने ससुराल जा रहा था. इसी दौरान अलौली थाना क्षेत्र के मघौना पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने घात लगाकर उस पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. RJD विधायक के ड्राइवर की हत्या ने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल मचा दी है. इस घटना ने पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि यह वारदात मघौना पुलिस पिकेट से चंद कदमों की दूरी पर हुई है.

यह भी पढ़ें- Naxalite Encounter In Chhattisgarh: गरियाबंद में सिक्योरटी फोर्सेस ने मार गिराए 10 नक्सली, 1 करोड़ का इनामी बालकृष्ण भी ढेर

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. हालांकि, हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है.

दो दिन पहले हुई थी आरजेडी नेता का मर्डर

इससे पहले, पटना में बुधवार देर रात राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास अपराधियों ने राजद (RJD) नेता राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक जमीन कारोबार से जुड़े बताए जाते हैं.

पुलिस के मुताबिक, राजकुमार चित्रगुप्त नगर रोड नंबर 17 में रहते थे. वे देर रात अपनी कार से लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. खुद को बचाने के लिए वे पास के एक दुकान में घुस गए. अपराधियों ने वहां पहुंचकर उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए. घायल अवस्था में राजकुमार राय को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

4 minutes ago

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

57 minutes ago

वृषभ राशि रविवार राशिफल: कारोबार में बरतें सावधानी, निवेश से पहले सोचें; प्रेम जीवन में बढ़ेगा प्यार

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…

57 minutes ago