क्राइम

पोते की चाह में दरिंदगी की हद! पति नपुंसक, इसलिए ससुर ने कहा- मुझसे बनाओ संबंध

Pune Ex ACP Sexual Harassment: महाराष्ट्र के पुणे से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बहू ने अपने ससुर पर जबरन यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी ससुर पूर्व पुलिस उपायुक्त है. पीड़िता ने अपने पति और सास पर भी इस मामले में ससुर का साथ देने के आरोप लगाये हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि, उसका पति बच्चा पैदा कर पाने में असमर्थ है. ये बात परिवार जानता है. पति का इलाज कराने, गोद लेने या डॉक्टर को दिखाने के बजाय पति और सास उसपर दबाव बना रहे हैं कि वो अपने ससुर के साथ यौन संबंध बनाए और बच्चा पैदा करे. महिला ने बताया कि पति और सास उसपर लगातार दबाव बना रहे हैं.

बगैर मर्जी के घर में घुस जाता था आरोपी

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने पूर्व ACP पर और भी गंभीर आरोप लगाये हैं. महिला ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में बताया कि ससुर बगैर उसकी मर्जी के उसके कमरे में घुस जाता था और उसपर पोते की इच्छा पूरी करने के लिए शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था. हालांकि इस मामले पर पूर्व अधिकारी के परिवार ने कोई जवाब नहीं दिया है.

कैसे पता चला ‘पति नपुंसक है’?

रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी करीब 5 महीने पहले हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद वो हनीमून मनाने के लिए महाबलेश्वर गए थे. उनकी यह हनीमून यात्रा शादी के 15 दिनों बाद की थी. महिला ने बताया कि उसके और पति के बीच कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बने.

ये भी पढ़ें- नेपाल में Gen-Z का गदर: आखिर कैसे एक कार एक्सीडेंट ने गिरा दी सरकार?

हनीमून के दौरान हुआ संबंध बनाने से इनकार

महिला ने बताया कि, पति ने हनीमून के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया. महिला ने दावा किया कि, पति ऐसा इसलिए कर रहे थे क्योंकि वो नपुंसक थे.

महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि ससुर उसके साथ अनैतिक व्यवहार करता था. वो कई बार उनके कमरे में बिना उसकी मर्जी के आ जाता था. इसके अलावा महिला ने ससुर पर कई बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

4 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

21 minutes ago

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…

28 minutes ago

अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…

30 minutes ago

स्कूल से सड़क तक बवाल, गाड़ियां बनीं आग का शिकार… फ्रांस में छात्रों का ये कैसा आंदोलन? 5 हजार गिरफ्तार

France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…

44 minutes ago