Weather Update: देश में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच अब मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर समेत 19 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 70 किलोमिटर प्रति घंटे तक जा सकती है और कुछ जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी संभव है.
मानसून की प्रगति
भारतीय मौसम विभग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 23 मई को और आगे बढ़ गया है. अब यह दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी के बड़े हिस्सों और अंडमान सागर के अधिकांश इलाकों तक पहुंच चुका है. अगले तीन से चार दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है. इससे केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज साफ आसमान रहेगा लेकिन लू का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने 24 से 26 मई तक लू और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. आज तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. 25 मई को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी की संभावना है. 26 मई को भी लू की स्थिति बनी रहेगी.
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में 24 से 29 मई तक गर्मी और लू का असर रहेगा. पश्चिमी यूपी के मेरठ, शामली, बुलंदशहर और सहारनपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी यूपी में भी लू का असर रहेगा. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, नोएडा और वाराणसी में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है.
बिहार का मौसम
बिहार में 24 से 29 मई तक आंधी-बारिश का दौर रहेगा. पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में उमस भरा मौसम रहेगा. 24 मई को तेज आंधी चल सकती है जबकि 25 और 26 मई को भारी बारिश की संभावना है.
पंजाब का मौसम
पंजाब में 24 से 29 मई तक लू का असर रहेगा. चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और जालंधर में तेज हवाएं चल सकती हैं. 28 और 29 मई को बारिश होने की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश का मौसम
हिमाचल प्रदेश में 24 से 29 मई तक गरज-चमक और बारिश का दौर रहेगा. शिमला, मनाली और धर्मशाला में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी संभव है.
उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड में 24 और 25 मई को मौसम बदलने के आसार हैं. देहरादून, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. तेज हवाओं का असर भी रहेगा.
झारखंड का मौसम
झारखंड में 24 से 29 मई तक बारिश और लू का असर रहेगा. रांची, जमशेदपुर और धनबाद में तेज हवाएं चल सकती हैं. 26 से 29 मई तक कई जिलों में बारिश की संभावना है.
जम्मू-कश्मीर का मौसम
जम्मू-कश्मीर में 24 और 25 मई को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. श्रीनगर, जम्मू और बारामूला में तेज हवाएं चलने की संभावना है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
