क्राइम

यूपी में ऑपरेशन कनविक्शन ने न्याय क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान

वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में प्रदेश के अभियोजन विभाग के महानिदेशक दिपेश जुनेजा ने ऑपरेशन कनविक्शन पर प्रस्तुतीकरण पेश किया और इसकी उपलब्धियां बताई. 25 वी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की . इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मध्य प्रदेश, उत्तराखंड एवं छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भी सम्मलित हुए.

उत्तर प्रदेश राज्य की तरफ से अभियोजन विभाग के महानिदेशक श्री दिपेश जुनेजा जी के द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन पर प्रस्तुतिकरण पेश कर राज्य की सुद्रण कानून व्यवस्था एवं अभियान के सफल परिणामो से बैठक में उपस्थित मंत्रीगणो एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया गया । बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज सिंह, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा भी सहभाग किया गया.

ऑपरेशन कनविक्शन का उद्देश्य

अभियोजन विभाग के महानिदेशक दिपेश जुनेजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में संचालितऑपरेशन कनविक्शन के अन्तर्गत प्रदेश में भयमुक्त समाज एवं कानून के राज की स्थापना हेतु ठोस कदम उठाए गए हैं. दिनांक 01 जुलाई 2023 से प्रारंभ इस अभियान का उद्देश्य पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना एवं माफिया, टॉप-10 अपराधियों, गंभीर अपराधों तथा महिला एवं बच्चों से संबंधित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना है.

प्रमुख उपलब्धियाँ (01 जुलाई 2023 से 15 जून 2025 तक)

• कुल 97,158 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई.

• 68 अभियुक्तों को मृत्युदंड एवं 8,172 को आजीवन कारावास की सजा.
• टॉप-10 अपराधियों के 272 वादों में 395 अभियुक्तों को सजा.
• 29 चिन्हित माफियाओं को दंडित किया गया.
• POCSO अधिनियम के अंतर्गत 17 अभियुक्तों को मृत्युदण्ड तथा 619 को आजीवन कारावास.
• प्रतिदिन औसतन 143 मुकदमों का निस्तारण एवं 187 अभियुक्तों को सजा.

तीन नवीन आपराधिक कानूनों के अंतर्गत उपलब्धियाँ

• 457 वादों में सजा, 25000 गवाहों के साक्ष्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दर्ज, जिससे लगभग ₹25 करोड़ का राजस्व बचाया गया तथा पुलिस कर्मियों / अन्य सरकारी गवाहों के आवागमन में लगने वाले समय की बचत.
• अभियुक्तों की अनुपस्थिति में विचारण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है एवं अनावश्यक स्थगनों का सशक्त विरोध किया जा रहा है.
नवीन आपराधिक कानूनों में जनपद बदायूँ, हाथरस एवं कानपुर नगर में प्रभावी विवेचना एवं सफल अभियोजन से परिणामस्वरूप् में अभियुक्तो को मृत्युदण्ड से दण्डित कराया गया.
श्री दिपेश जुनेजा ने बताया की ऑपरेशन कनविक्शन प्रदेश में न्यायिक प्रक्रिया को गति देने, लंबित मामलों का समय से निस्तारण एवं अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है.

भविष्य के लिए कार्ययोजना

ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत पुलिस, अभियोजन, कारागार प्रशासन,विधि विज्ञान प्रयोगशाला एवं न्यायालय के बीच सामंजस्य स्थापित करना है, जिससे लंबित वादों का निस्तारण शीघ्र हो सके. अपराधों के मामले में विकसित ऐप/पोर्टल के माध्यम से लंबित वादों की प्रत्येक स्तर पर मॉनिटरिंग करना है जिससे कहीं भी कोई भी लापरवाही न हो सके. अभियोजन विभाग विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन में नवीन तकनीक का विधिवत प्रयोग कर रहा है और भविष्य में भी अनुभव के आधार पर इसका उपयोग सही तरीके से हो जिससे सफल अभियोजन में सहायता मिल सके.पुलिस विभाग में इन सब तरीकों से एक नया वर्क कल्चर विकसित हुआ है जिससे अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं. ऑपरेशन कनविक्शन के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार आम जनमानस को त्वरित न्याय प्रदान करने में सफल हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago