क्राइम

प्रयागराज में फोटो कॉपी सेंटर बना जुए का अड्डा: पुलिस ने 12 शातिरों को किया गिरफ्तार

Prayagraj Gambling Racket: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने फोटो कॉपी की एक दुकान के अंदर चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है. सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने 12 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस ने कुल 1.88 लाख रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन और ताश के दो सेट बरामद किए हैं.

पुलिस के मुताबिक मंगलवार 26 अगस्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर सिविल लाइन्स के अंबेडकर मूर्ति चौराहे के पास मौजूद एक फोटो कॉपी की दुकान पर छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान दुकान के अंदर कई लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाते मिले. पुलिस ने सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

1.25 लाख नकद, 16 मोबाइल सहित कई सामान बरामद

छापेमारी में जुए के फड़ से 1.25 लाख रुपये नकद बरामद हुए. जब गिरफ्तार किये गए आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से और 63 हजार रुपये मिले. इसके अलावा 16 मोबाइल फोन और 52-52 पत्तों वाले दो ताश के सेट भी कब्जे में लिए गए. पुलिस का कहना है कि बरामद नकदी का इस्तेमाल जुए में लगाया जा रहा था.

प्रयागराज में फोटो कॉपी सेंटर में जुआ खेल रहे 12 शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार (फोटो- Bharat Express)

गिरफ्तार आरोपियों में प्रयागराज और कौशांबी के रहने वाले हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ सिविल लाइन्स थाने में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

आरोपियों पर पहले भी दर्ज हो चुके हैं मुकदमे

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पहले भी जुआ खेलने और अन्य मामलों में आरोपी रह चुके हैं. इनमें उपेंद्र मणि त्रिपाठी, सुमित पाल, पवन कुमार गुप्ता, सर्वेश कुमार गुप्ता, अदनान अहमद और अनिल सिंह के खिलाफ पहले भी सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हो चुके हैं. वहीं दीपक पाल और अनिल सिंह पर आपराधिक मामलों में भी केस दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें- प्लेट में स्वाद या बीमारी? दिल्ली के सबसे महंगे होटलों में FSSAI की जांच से हड़कंप, पेस्ट्री सेक्शन में घूम रहे थे कॉकरोच

अधिकारियों के मुताबिक शहर में अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में यह बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

4 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

9 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

35 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

38 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago