Ranchi Rape Case
Ranchi Rape Case: कहा जाता है कि दोस्ती भरोसे की सबसे मजबूत डोर होती है, लेकिन सोचिए, जब यही भरोसा सबसे बड़ा धोखा बन जाए तो क्या होगा? एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लड़की ने ही अपनी दोस्त के साथ विश्वासघात कर उसका रेप करा दिया.
यह मामला झारखंड की राजधानी रांची का है. जहां लालपुर थाना क्षेत्र में डेंटल सर्जरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया. इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों की पहचान मोहम्मद दानिश और महम्मद फहद मल्लिक के रूप में हुई है. वहीं एक आरोपी पीड़िता की दोस्त है, जिसकी पहचान गुप्त रखी गई है.इस मामले में चौथे आरोपी जिसका नाम शादाब है, पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी हुई है.
दोनों पुरुष आरोपी भागने के फिराक में खड़गपुर पहुंचे थे. पुलिस ने उन्हें पश्चिम बंगाल से ही दबोच लिया.
दरअसल 9 अप्रैल को रांची के हरमू स्थित गोकुल वाटिका अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बर्थडे पार्टी थी. जहां पर दोनों आरोपी मौजूद थे. वहीं लड़की ने अपनी सहेली को यह कहकर वहां बुलाया कि पार्टी में कई और लड़कियां शामिल हो रही हैं, तुम भी आ जाओ. अपनी सहेली पर विश्वास करके पीड़िता पार्टी में शामिल होने फ्लैट पर चली गई.
पार्टी के दौरान केक और पिज्जा में आरोपियों ने नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया. नशीला केक और पिज्जा खाने के बाद पीड़िता को बेहोशी छा गई. जिसका फायदा उठाकर मोहम्मद दानिश ने उसके साथ रेप किया. जब सुबह में छात्रा की हालत बिगड़ी और ब्लिडिंग शुरू हो गई, तो उसे रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ये भी पढ़ें- प्रयागराज में बड़ा रेल हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत
अस्पताल पहुंचकर लड़की ने प्रशासन को मामले की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद लालपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…