Prayagraj Train Accident
Prayagraj Train Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. यमुनानगर जोन के करछना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों में से 4 युवक बिहार के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि बिहार के कुछ लोग परिवार के साथ कालका एक्सप्रेस में सवार होकर मीरजापुर की तरफ जा रहे थे.
रामपुर और भीरपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे स्टेशन के बीच पचदेवरा गांव के पास चलती ट्रेन से एक व्यक्ति उतर गया. जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई. जब कालका एक्सप्रेस रुकी तो ट्रेन में सवार अन्य लोग भी बाहर निकलकर पटरी पर आ गए. तभी दूसरी तरफ से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आ गई. जिसकी चपेट में आने से बाकियों की मौत हो गई.
हादसे की हुई पुष्टि
करछना इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार गौतम ने इस हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि अभी तक 5 शव बरामद हुए हैं. मृतकों की शिनाख्त की जा रही है, ताकि परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी जा सके.
मामले की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
जांच के बाद कारणों का चल पाएगा पता
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. जीआरपी और रेलवे प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- नया लेबर कोड: नौकरीपेशा लोगों के लिए सैलरी, PF, ग्रेच्युटी और छुट्टियों में बड़े बदलाव
इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने घटना पर संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

