क्राइम

Harjeet Singh Laddi: कौन है हरजीत लाडी जिसने की कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग? पहले भी एक नेता की हत्या में आ चुका है नाम

Harjeet Singh Laddi:बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग की गई. जिसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने ली है. बताया जा रहा है कि इस फायरिंग को अंजाम बब्बर खालसा के आतंकी हरजीत लाडी ने दी है. जिसके बाद हर कोई ये जानना चाह रहा है कि आखिर हरजीत लाडी है कौन और कपिल शर्मा से इसकी क्या दुश्मनी है.

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी कर चर्चा में आए हरजीत सिंह उर्फ लाडी एक कुख्यात आतंकी है. इसने भारत में पहले भी कई वारदातों को अंजाम दिया है या फिर अपने गुर्गों से दिलाया है.

कुछ दिनों पहले ही हुआ था कैफे का उद्घाटन

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कुछ दिनों पहले कनाडा के सरे शहर में अपने कैफे का शुभारंभ किया था. जिसका नाम उन्होंने Kap’s कैफे रखा था. कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी ने कैफे की ग्रांड ओपनिंग की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. उस पेज पर लोगों ने कपिल शर्मा को शुभकामनाएं भी दी थी. अब इसी कैफे पर आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने फायरिंग कराई है. जिसकी जिम्मेदारी आतंकी हरजीत लाडी ने ली है.

कौन है Harjeet Singh Laddi ?

हरजीत लाडी भारत के द्वारा आतंकी संगठन घोषित किए गए बब्बर खालसा इंटरनेशनल का एक मेंबर है. मूल रूप से पंजाब के नवांशहर का रहने वाला हरजीत कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रह चुका है. जिसकी वजह से वो एनआईए की नजर में भी है. एनआईए ने उसे मोस्ट वांटेड घोषित कर रखा है.

वीएचपी नेता की हत्या में आया था नाम

2024 में पंजाब में विश्व हिंदू परिषद के नेता विकास प्रभाकर की हत्या मामले में हरजीत लाडी ही आरोपी है. जब पंजाब पुलिस ने इस हत्या की जांच की जिम्मेदारी NIA को सौंपी तो कई गहरे राज निकलकर सामने आए. NIA की जांच में पता चला कि विकास प्रभाकर की टारगेट किलिंग की गई थी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में पंजाब के कई जगहों पर छापेमारी की. इस हत्या में कुलबीर सिंह और हरजीत लाडी के अलावा कई और लोगों के नाम सामने आए. जिन्होंने वीएचपी नेता की हत्या की साजिश रची. जिसके बाद NIA ने हरजीत लाडी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया.

हरजीत लाडी की तलाश में एनआईए के द्वारा जारी पोस्टर

ये भी पढ़ें- टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की घर में 5 गोली मारकर की हत्या, रील बनाने से नाराज़ थे पिता

ISI से भी हैं संबंध

हरजीत लाडी का इंटरनेशनल लेवल पर काफी तगड़ा नेटवर्क है. बताया जाता है कि वो जर्मनी में रहकर कनाडा में आतंकी गतिविधियां कराता है. लाडी का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से भी संबंध है. इसके अलावा हरजीत पर वैश्विक स्तर पर बब्बर खालसा ग्रुप के ऑपरेशंस की जिम्मेदारी है. इसके अलावा वो आतंकी संगठन के लिए फंडिंग जुटाने का भी काम करता है.

कपिल शर्मा से क्या है दुश्मनी?

आतंकी हरजीत लाडी ने दावा किया है कि उसने ये फायरिंग कपिल शर्मा के एक बयान को लेकर की है. उसने बताया कि कपिल शर्मा ने कुछ दिनों पहले निहंग सिखों की ड्रेस को लेकर खिल्ली उड़ाई थी. जिसकी वजह से वो कपिल शर्मा से काफी नाराज है. लाडी ने दावा किया है कि उसने इस मामले में कपिल शर्मा के मैनेजर से बात करने की कोशिश की, लेकिन मैनेजर की तरफ से कोई जवाब नहीं आया. जिसके बाद उसने ये कदम उठाया. आतंकी लाडी ने धमकी दी है कि अगर कपिल शर्मा अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगेंगे तो बुरा अंजाम भुगतने को तैयार रहें.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago