क्राइम

कौन कर रहा था तमंचे पर डांस? सुपौल के वीडियो ने मचाया बवाल, जांच में जुटी पुलिस

Youth brandishing pistol video viral: सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सखुआ गांव के एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें गांव का एक युवक तमंचा लहराते हुए डांस कर रहा है. देखते- देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो को लेकर गांव के आसपास इलाकों में भय का माहौल बन गया है, जिस तरह से युवक तंमचा लेकर डांस कर रहा है कोई अनहोनी भी हो सकती थी. वायरल वीडियो की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी. आपको दिखाते हैं युवक का वायरल वीडियो…

तमंचा लहराते हुए युवक का डांस वीडियो हुआ वायरल

सूत्रों की मानें तो वायरल वीडियो में दिख रहा युवक ललमनिया पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित सखुआ गांव निवासी जगदीश प्रसाद साह का पुत्र सुशील कुमार बताया जा रहा है. डोमी साह के बेटे की बारात सखुआ गांव से निकली थी. इसी दौरान ललमनिया पंचायत स्थित मुंगराहा पुल के पास भोजपुरी गीत पर जगदीश साह का पुत्र सुशील कुमार तमंचा लहराते हुए डांस करता नजर आया. खुलेआम इस तरह से तंमचा लेकर डांस करने से लोगों में दहशत का माहौल है. वीडियो में आप देख सकते हैं जिस तरह से युवक हाथ में तमंचा लेकर डांस कर रहा है, जहां सी लापरवाही में अनहोनी भी हो सकती थी.

यह भी पढ़ें: मंडप में गोलीबारी करने वाले बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान एक हेड कॉन्स्टेबल भी हुए घायल; मासूम समेत तीन को मारी थी गोली

स्थानीय लोगों ने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की करी मांग

ग्रामीणों का कहना है कि शादी में भी हर्ष फायरिंग हुई थी. गांव और आसपास के इलाकों में वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. स्थानीय लोगों ने युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की हरकत किसी और के द्वारा ना की जाए. स्थानीय लोगों की शिकायत पर नदी थाना पुलिस सक्रिय हो गई है. बताया जा रहा है कि देर शाम पुलिस टीम युवक के घर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago