उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में सनसनी: बेतवा नदी के बीच राजा हमीर के खंडहर से निकले प्राचीन सिक्के!

Ancient Coins UP: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला मुख्यालय (Hamirpur District Headquarters) स्थित बेतवा नदी (Betwa River) के बीच बने राजा हमीर देव के खंडहर में प्राचीन सिक्के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. खंडहर घूमने पहुंचे स्थानीय युवकों को अचानक जमीन में दबे सैकड़ों साल पुराने सिक्के बरामद हुए.

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी के बीच बने राजा हमीर देव के ऐतिहासिक खंडहर में घूमने गए युवकों को जमीन में दबे प्राचीन सिक्के मिले हैं. सिक्कों के मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. ये सिक्के सैकड़ों साल पुराने बताए जा रहे हैं, जिनकी वास्तविक उम्र और ऐतिहासिक महत्व की पुष्टि अब विशेषज्ञों की जांच के बाद ही हो सकेगी.

बेशकीमती पुराने सिक्के दिखाई दिए

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां जिला मुख्यालय स्थित बेतवा नदीके बीच बने राजा हमीर देव के ऐतिहासिक खंडहर में घूमने गए कुछ युवकों को अचानक मिट्टी में दबे हुए बेशकीमती पुराने सिक्के (Priceless old coins) दिखाई दिए. युवकों के मुताबिक, वे सामान्य रूप से खंडहर देखने पहुंचे थे, तभी उनकी नजर जमीन से निकलते सिक्कों पर पड़ी.

सिक्के मिलने की खबर से उमड़ी भारी भीड़

सिक्के मिलने की सूचना जैसे ही आसपास के इलाकों में फैली, मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीण इसे एक बड़ी ऐतिहासिक धरोहर मान रहे हैं. हालांकि, इन सिक्कों की वास्तविक उम्र, धातु और ऐतिहासिक महत्व की सटीक जानकारी पुरातत्व विभाग (Archaeology Department) और विशेषज्ञों की जांच के बाद ही साफ हो सकेगी. फिलहाल, स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है.

यह भी पढ़ें:  कश्मीर में देशद्रोहियों की खैर नहीं! सोपोर में पुलिस ने आधी रात को घेरे जमात-ए-इस्लामी के 15 ठिकाने

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

17 minutes ago

‘कोलकाता में सजेगा प्रवासी भारतीयों का महाकुंभ…’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…

24 minutes ago

लूडो ने ली जान: लखनऊ में खेल के दौरान हुआ विवाद, 4 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…

41 minutes ago

मैदान पर विराट कोहली का डांस देख हंस पड़े जडेजा, हुआ VIRAL; यशस्वी को भी सिखाए डांस स्टेप्स

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…

43 minutes ago

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

1 hour ago