केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय.
Naye Bharat Ki Baat Delhi Ke Sath: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के स्थापना की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘नए भारत की बात-दिल्ली के साथ’ कॉन्क्लेव आयोजित किया गया. इस मेगा कॉन्क्लेव में देशभर की दिग्गज शख्सियतों ने शिरकत की. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी कार्यक्रम में शामिल हुए. सीएमडी उपेन्द्र राय ने गजेंद्र सिंह शेखावत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.
भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय से बातचीत के दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में किए जा रहे विकास कार्य गेम चेंजर साबित हो रहे हैं. इतना ही नहीं, भारत का बदलाव पूरे विश्व के लिए एक चेतना का उदय होगा. भारत अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व करते हुए आगे बढ़ रहा है. यही वजह है कि दुनिया आशा भरी नजरों से भारत की ओर देख रही है.
उन्होंने आगे कहा कि 2014 से पहले भारत के लोगों में घोर निराशा थी. प्रधानमंत्री ने घोर निराशा के बीच लोगों को भरोसा दिलाया कि हम विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं, और यह प्रधानमंत्री की उपलब्धि है. भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में तेजी के साथ विकास किया है.
केंद्रीय मंत्री ने कहा, कोरोना के समय पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने न सिर्फ अपने लोगों को कोरोना की वैक्सीन देकर उनकी रक्षा की, बल्कि दुनिया के 90 देशों को कोविड वैक्सीन उपलब्ध करवाई. आज भारत की तारीफ पूरे विश्व में हो रही है. देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है. शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन के साथ ही सड़कों का जाल पूरे देश में बिछाया जा रहा है. हवाई यात्रा को सुगम बनाने के लिए एयरपोर्ट की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ रही है.अगले तीन साल में विमानों की संख्या बढ़ेगी और 1700 नए विमान आएंगे. ये सब पीएम मोदी की प्रेरणा से हो रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…