दुनिया

प्रधानमंत्री मोदी ने Paris Visit की दिखाई झलक, CEO Forum में दिया ‘इनोवेट’ और ‘एलिवेट’ का मंत्र

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय फ्रांस-अमेरिका दौरे पर हैं. अपने दौरे के पहले चरण में उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता की.

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

इस दौरान उन्होंने एआई को लेकर कुछ अहम बातें कहीं. इसी बीच, पीएम मोदी मे बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने पेरिस में हुए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रमुख झलकियां दीं.

इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “पेरिस में कल के कार्यक्रमों की हाइलाइट्स, जिसमें एआई एक्शन समिट, इंडिया-फ्रांस सीईओ फोरम और विभिन्न बैठकें शामिल थीं.”

वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की महत्वता पर जोर देते हुए कहा, “एआई हमारे गुणवत्ता, हमारी अर्थव्यवस्था, हमारी सुरक्षा और यहां तक कि हमारे समाज को भी नया आकार दे रहा है. एआई इस सदी में मानवता के लिए कोड लिख रहा है.”

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के डिजिटल प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा, “भारत ने 1.4 बिलियन से अधिक लोगों के लिए बहुत कम लागत में एक डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) सफलतापूर्वक तैयार किया है. हमने डिजिटल वाणिज्य को लोकतांत्रिक और सभी के लिए सुलभ बना दिया है. यही दृष्टिकोण भारत के राष्ट्रीय एआई मिशन की नींव है. इस एक्शन समिट की गति को बनाए रखते हुए, भारत अगली समिट की मेजबानी करने के लिए तैयार है.”

पेरिस में एआई एक्शन समिट का उद्घाटन भाषण देने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मार्सिले पहुंचे और कहा कि यहां भारतीय वाणिज्य दूतावास खुलने से भारत और फ्रांस के बीच संबंध और मजबूत होंगे. मार्सिले पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होटल में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी एक छोटी बच्ची को पुचकारते और प्यार करते हुए भी नजर आए.

सीईओ फोरम की बड़ी बातें वीडियो क्लिप में

इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सीईओ फोरम में जो कहा उसे भी इस क्लिप में अटैच किया गया है. उन्होंने कहा कि मैं सीईओ फोरम की रिपोर्ट का मैं स्वागत करता हूं, मैं देख रहा हू आप सब इनोवेट और एलिवेट के मंत्र को लेकर चल रहे हैं. आप सभी न केवल बोर्डरूम कनेक्शन बना रहे हैं, बल्कि भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को भी मजबूत कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- PM Modi’s France visit: प्रधानमंत्री मोदी AI Action Summit में बोले- “एआई मानवता के लिए जरूरी”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्सिले पहुंचने के बाद एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति मैक्रों और मैं थोड़ी देर पहले मार्सिले पहुंचे. इस यात्रा में भारत और फ्रांस को जोड़ने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे. जिस भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया जा रहा है, वह लोगों के बीच संबंधों को गहरा करेगा. मैं प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

4 minutes ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

20 minutes ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

29 minutes ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

40 minutes ago

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर सबकी नजर, चुनावी रणनीति के साथ पुलिस कलर समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…

47 minutes ago