एजुकेशन

बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का शानदार मौका; 400 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा अवसर!

BOI Recruitment 2025: अगर आप बैंक में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं और हाल ही में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने साल 2025-26 सत्र के लिए अप्रेंटिसशिप भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए बैंक देश भर में कुल 400 युवाओं को बैंकिंग की बारीकियां सीखने का मौका दे रहा है. खास बात यह है कि सीखने के साथ-साथ आपको हर महीने अच्छी-खासी पॉकेट मनी यानी वजीफा भी मिलेगा.

डायरी में नोट कर लें ये दिन

बैंक ने इस भर्ती के लिए आवेदन की खिड़की आज यानी 25 दिसंबर 2025 से खोल दी है. अगर आप इच्छुक हैं, तो देर बिल्कुल न करें क्योंकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2026 तय की गई है. अक्सर आखिरी दिनों में वेबसाइट पर लोड बढ़ जाता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप समय रहते अपना फॉर्म भर दें.

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती के लिए बैंक ने कुछ स्पष्ट नियम बनाए हैं-

पढ़ाई: आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. लेकिन एक पेच है आपकी डिग्री 1 अप्रैल 2021 से 1 दिसंबर 2025 के बीच की ही होनी चाहिए. यानी जो लोग इस दौरान पास आउट हुए हैं, वही आवेदन के पात्र हैं.

आपकी उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए (उम्र की गणना 1 दिसंबर 2025 के आधार पर होगी). हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

आपके राज्य में कितनी सीटें?

यह भर्ती लगभग पूरे भारत के लिए है. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर सीटें खाली हैं. सबसे ज्यादा मौके महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के युवाओं को मिलने वाले हैं.

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी. इस दौरान आपको हर महीने 13,000 रुपये का वजीफा (Stipend) मिलेगा. इसमें से 8,500 रुपये सीधे बैंक देगा और बाकी के 4,500 रुपये सरकार की ओर से डीबीटी (DBT) के जरिए आपके खाते में आएंगे. ध्यान रहे कि इसके अलावा आपको कोई दूसरा भत्ता या पेट्रोल-मोबाइल का खर्चा नहीं मिलेगा.

आवेदन कैसे करें?

प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. आपको सबसे पहले NATS के आधिकारिक पोर्टल (www.mhrdnats.gov.in) पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा. वहां अपनी प्रोफाइल बनाने के बाद आपको ‘Bank of India Apprenticeship 2025’ सर्च करके अप्लाई करना है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क थोड़ा अधिक है, जबकि एससी-एसटी, महिलाओं और दिव्यांगों को इसमें बड़ी राहत दी गई है.

ये भी पढ़ें- UPPSC Medical Officer Recruitment: यूपी में डॉक्टरों की बंपर भर्ती, 2158 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

14 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

32 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

49 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago