Bihar Board 10th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज, 29 मार्च 2025 को, कक्षा 10वीं (मैट्रिक) फाइनल परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल करीब 83.11% छात्रों ने परीक्षा पास की. बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने पटना स्थित बोर्ड मुख्यालय में रिजल्ट की घोषणा की.
साक्षी ,समस्तीपुर, अंशु कुमार ,देहरी और रंजन ,भोजपुर ने इस बार एक समान मार्क्स हासिल करके 10वीं परीक्षा में टॉप किया है. वहीं बिहार परीक्षा के लिए कुल 15,85,868 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 8,18, 122 लड़कियां और 7,76,746 लड़के थे.
– matricresult2025.com
–matricbiharboard.com
पहली रैंक: 1 लाख की जगह अब 2 लाख रुपये
दूसरी रैंक: 75,000 से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये
तीसरी रैंक: 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख रुपये
चौथी से 10वीं रैंक: 10,000 से बढ़ाकर 20,000 रुपये
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से असंतुष्ट होने पर स्टूडेंट्स अपनी कॉपी दोबारा चेक करवा सकते हैं. इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन करना होगा. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि कॉपी रीचेक करवाने पर आपके नंबर कम भी हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Good News: CA की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर, ICAI ने परीक्षा में किए ये बड़े बदलाव
-भारत एक्सप्रेस
'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…
1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…
दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…
गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…
15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…