गौतम अडानी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात
Gautam Adani: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने एक बयान में यह जानकारी दी. बयान के अनुसार अदाणी शुक्रवार शाम रांची में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे. हेमंत सोरेन के साथ उनकी मुलाकात करीब दो घंटे तक चली. इस अवसर पर झारखंड में निवेश से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हुई. पिछले वर्ष नवंबर में राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नीत गठबंधन के लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद गौतम अडानी की हेमंत सोरेन के साथ यह पहली मुलाकात है.
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इस पोस्ट के साथ लिखा गया है, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अदाणी समूह के चेयरमैन उद्योगपति गौतम अदाणी ने औपचारिक मुलाकात की. इस मौके पर झारखंड में निवेश से संबंधित कई विषयों पर चर्चा हुई.”
गौतम अदाणी शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. इसके बाद वे सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने उनका औपचारिक स्वागत किया. इस मौके पर अदाणी ने सोरेन को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी दी. चर्चा के बाद रात करीब 10:30 बजे अदाणी सीएम आवास से निकलकर एयरपोर्ट रवाना हो गए.
ये भी पढ़ें:BSE ने अडाणी के 4 शेयरों पर बढ़ाई सर्किट लिमिट, जाने क्या है शेयर्स का हाल
अदाणी समूह पहले से ही झारखंड के गोड्डा जिले में 1,600 मेगावाट की क्षमता वाला अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है. इसके अतिरिक्त, गोड्डा के मोतिया गांव में 40 लाख टन क्षमता की सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट की स्थापना की योजना पर काम जारी है. इस परियोजना में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है. इस परियोजना से 2,500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित ग्लोबल बिजनेस समिट में भी निवेशकों से झारखंड में निवेश करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार निवेश से जुड़ी परियोजनाओं को हरसंभव सहयोग देगी ताकि राज्य में विकास और रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ें.
-भारत एक्सप्रेस
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…