एजुकेशन

BTSC Staff Nurse Jobs 2025: बिहार में स्टाफ नर्स के 11 हजार से अधिक पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया

BTSC Staff Nurse Jobs 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC Staff Nurse) ने स्टाफ नर्स के 11,389 रिक्त पदों के लिए बंपर भर्ती की घोषणा की है. इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 अप्रैल 2025 से आवेदन शुरू कर सकते हैं. आवेदन BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा. चूंकि प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है, इसलिए उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए.

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों ( BTSC Staff Nurse) के पास B.Sc नर्सिंग या GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) डिप्लोमा होना जरूरी है. साथ ही, राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण भी अनिवार्य है.

अच्छी खबर यह है कि इन पदों के लिए किसी कार्य अनुभव की जरूरत नहीं है. उम्मीदवार की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) और अनुभव के आधार पर दिए जाने वाले अंकों के जरिए होगा. लिखित परीक्षा में आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार अंक प्रदान किए जाएंगे.

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/BC/EBC/EWS वर्ग: ₹600
  • SC/ST (बिहार निवासी): ₹150
  • महिला उम्मीदवार (बिहार निवासी): ₹150
  • अन्य राज्यों के सभी वर्ग: ₹600

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के जरिए करना होगा. यह भर्ती बिहार में नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर है. समय पर आवेदन करें और इस अवसर का लाभ उठाएं.

ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025 Declared: 10वीं में 90.11 फीसदी और 12वीं में 81.15 फीसदी बच्चे पास, जानें किसने किया टॉप

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago