देश

झारखंड ATS की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित संगठन के 5 संदिग्धों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी

झारखंड एटीएस (ATS) ने प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एटीएस ने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं. गिरफ्तारी के बाद एटीएस इन सभी संदिग्धों से पूछताछ में जुटी हुई है.

ATS ने धनबाद इलाके में की छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, एटीएस (ATS) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार सुबह धनबाद के वासेपुर इलाके में छापेमारी की. टीम ने वासेपुर के नूरी मस्जिद के आसपास तलाशी ली. इसके बाद गफ्फार कॉलोनी स्थित अमन सोसायटी में भी छापेमारी की.

5 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान एटीएस (ATS) की टीम ने अयान जावेद, युसूफ और कौशर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के दौरान आये तथ्यों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- “सिंधु दरिया में भारत का खून बहेगा…” सिंधु जल समझौता निलंबित होने पर बिलावल भुट्टो ने दी गीदड़ भभकी, युद्ध को लेकर कही ये बातें

अलकायदा का आतंकी हुआ था गिरफ्तार

बीते साल अगस्त में झारखंड एटीएस (ATS) ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर रांची, हजारीबाग और लोहरदगा के कुल 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसके बाद एटीएस की टीम ने नौ संदिग्धों को पकड़ा था. इसमें रांची के मेडिका अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत डॉ. इश्तियाक अहमद भी शामिल है. डॉ. इश्तियाक अहमद को रांची के जोड़ा तालाब स्थित अपार्टमेंट से पकड़ा गया. वह छह साल से रेडियोलॉजिस्ट के पद पर था. सूत्रों के अनुसार, डॉ. इश्तियाक अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट आतंकी संगठन का मास्टरमाइंड है. वह भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने का मंसूबा रच रहा था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago