एजुकेशन

Bihar Jeevika Recruitment 2025: बिहार जीविका भर्ती के लिए आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

Bihar Jeevika Recruitment 2025: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) ने बिहार जीविका भर्ती 2025 के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 22 अगस्त कर दी है. ऐसे उम्मीदवार, जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

बिहार जीविका फॉर्म भरने की प्रक्रिया (Bihar Jeevika Recruitment 2025)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Career सेक्शन में जाएं.
  • यहां Click for User Registration लिंक पर क्लिक कर आवश्यक डिटेल भरें और पंजीकरण करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद Click for User Login पर जाकर बाकी विवरण भरें और फॉर्म पूरा करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • आवेदन सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें.

कितनी है आवेदन फीस?

इस भर्ती में आवेदन के साछ जनरल / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये फीस जमा करना होगा. इसके अलावा SC / ST / PH उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: SBI में क्लर्क की बड़ी भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, ये छात्र फौरन कर दें अप्लाई

शैक्षिक योग्यता (Bihar Jeevika Recruitment 2025)

पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं. उम्मीदवारों में से कोई भी इंटरमीडिएट पास महिला, स्नातक, कॉमर्स ग्रेजुएट, बीटेक, बीएससी, B.Sc.-IT, PGDCA, एग्रीकल्चर या एनिमल हस्बैंड्री में पीजी या संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट हो तो आवेदन कर सकता है.

भर्ती विवरण

  • ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर – 73 पद
  • लाइवहुड स्पेशलिस्ट – 235 पद
  • एरिया को-ऑर्डिनेटर – 374 पद
  • अकाउंटेंट (DPCU/BPIU Level) – 167 पद
  • ऑफिस असिस्टेंट (DPCU/BPIU Level) – 187 पद
  • कम्युनिटी को-ऑर्डिनेटर – 1177 पद
  • ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव – 534 पद

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

50 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

58 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago