Bharat Express DD Free Dish

SBI में क्लर्क की बड़ी भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, ये छात्र फौरन कर दें अप्लाई

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क यानी जूनियर एसोसिएट के 5,583 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 है। ग्रेजुएट उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

sbi

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. बैंक ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सर्विस एंड सपोर्ट) के 5,583 पदों पर भर्ती निकाली है.

आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 26 अगस्त की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा. यानी उम्मीदवारों के पास अप्लाई करने के लिए लगभग तीन हफ्ते का वक्त है.

इन पदों के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल तय की गई है. यानी अगर आपकी उम्र इस दायरे में है और स्नातक की पढ़ाई पूरी हो चुकी है, तो आप इस भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं.

कितनी मिलेगी सैलरी?

जूनियर एसोसिएट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को बैंक की तरफ से आकर्षक वेतन पैकेज मिलेगा. शुरुआती बेसिक सैलरी 26,730 रुपये प्रति माह तय की गई है, जिसमें बेसिक पे 24,050 रुपये और ग्रेजुएट उम्मीदवारों को मिलने वाले दो अतिरिक्त इन्क्रीमेंट शामिल हैं.

भत्तों और सुविधाओं को मिलाकर मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में शुरुआती कुल सैलरी लगभग 46,000 रुपये तक पहुंच जाएगी. इसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल और यात्रा भत्ता (LTC) जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं. हालांकि, पोस्टिंग किस शहर में होती है, उसके हिसाब से सैलरी में थोड़ा फर्क हो सकता है.

वहीं आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये रखा गया है. जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है.

ये भी पढ़ें- RRB Paramedical Result 2025: आरआरबी पैरामेडिकल का रिजल्ट घोषित, कटऑफ के साथ यहां जानें आगे की प्रक्रिया

कैसे करना होगा आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा. करियर सेक्शन में जाकर “Current Openings” पर क्लिक करें और “Recruitment of Junior Associates 2025” के लिंक पर “Apply Now” चुनें.

यहां पहले “New Registration” करना होगा, जिसमें नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरनी होगी. इसके बाद शैक्षणिक जानकारी, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे. अंत में आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा.

किन राज्यों के लिए निकली भर्ती?

इस बार की भर्ती पूरे देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निकाली गई है. इनमें सबसे ज्यादा पद उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लिए हैं. इसके अलावा गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, केरल, असम, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी बड़ी संख्या में वैकेंसी निकली है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read