एजुकेशन

बोर्ड रिजल्ट 2026: CBSE, हरियाणा और उत्तराखंड बोर्ड के नतीजों पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा आपका परिणाम

Board Results 2026: बोर्ड परीक्षाओं का सीजन अपने चरम पर है और देशभर के लाखों छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं. कई राज्यों में नतीजों का ऐलान हो चुका है, लेकिन अभी भी CBSE समेत कई बड़े बोर्ड के रिजल्ट पाइपलाइन में हैं. अगर आप भी 10वीं या 12वीं के छात्र हैं, तो आपके लिए अगले कुछ दिन बेहद अहम होने वाले हैं. आइए जानते हैं कि आपके बोर्ड का रिजल्ट कब तक आ सकता है और ताजा अपडेट्स क्या हैं.

मई की शुरुआत में खत्म होगा इंतजार

देश के सबसे बड़े बोर्ड, CBSE के नतीजों पर न केवल छात्रों की बल्कि उनके माता-पिता की भी नजरें टिकी रहती हैं. हालांकि बोर्ड ने अभी तक किसी फाइनल तारीख की मुहर नहीं लगाई है, लेकिन बीते कुछ सालों के रिकॉर्ड को देखें तो 10वीं और 12वीं के नतीजे मई के पहले या दूसरे हफ्ते तक जारी कर दिए जाते हैं. छात्र अपना स्कोरकार्ड cbse.gov.in पर चेक कर सकेंगे.

उत्तराखंड और हरियाणा बोर्ड की तैयारी अंतिम दौर में

उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) की कॉपियां चेक करने का काम लगभग पूरा हो चुका है. बोर्ड के गलियारों से छनकर आ रही खबरों की मानें तो किसी भी दिन रिजल्ट की तारीख का ऐलान हो सकता है. वहीं, हरियाणा बोर्ड (BSEH) की मूल्यांकन प्रक्रिया अभी जारी है. हरियाणा में 10वीं और 12वीं के नतीजे मई के मध्य तक आने की प्रबल संभावना है.

झारखंड में 12वीं के नतीजों का काउंटडाउन

झारखंड बोर्ड ने 10वीं के नतीजे जारी कर बाजी मार ली है, लेकिन 12वीं के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र अभी भी कतार में हैं. उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी बोर्ड तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ घोषित करेगा ताकि छात्र जल्द से जल्द कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर सकें.

छत्तीसगढ़ और हिमाचल बोर्ड: मई में मचेगा शोर

छत्तीसगढ़ (CGBSE) और हिमाचल प्रदेश (HPBOSE) बोर्ड में भी उत्तरपुस्तिकाओं की जांच का काम आखिरी चरण में है. हिमाचल बोर्ड से जुड़े सूत्रों का कहना है कि रिजल्ट तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है और मई के महीने में ही छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिल जाएगा. छत्तीसगढ़ बोर्ड भी दोनों कक्षाओं के नतीजे एक ही दिन जारी करने की परंपरा निभा सकता है.

ये भी पढ़ें- Board Exam Scam 2026: 10वीं रिजल्ट से पहले पास कराने वाले फर्जी कॉल से रहें सावधान, UPMSP और अन्य बोर्ड की चेतावनी

रिजल्ट चेक करते समय रखें इन बातों का ध्यान

जब भी रिजल्ट जारी होता है, भारी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट्स अक्सर स्लो हो जाती हैं. ऐसे में घबराएं नहीं. अपने एडमिट कार्ड को पास रखें और इन स्टेप्स को फॉलो करें:

अपने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें.

होम पेज पर ‘Result’ लिंक को तलाशें.

अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (DoB) दर्ज करें.

‘सबमिट’ करते ही आपकी मार्कशीट सामने होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago