एजुकेशन

IIM में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 30 नवंबर को होगा CAT 2025 एग्जाम, अप्लाई करने के लिए यहां देखें डिटेल्स

CAT 2025 Notification: देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में MBA और अन्य मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन लेने वालो स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट है. कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 की आधिकारिक तारीखों (CAT 2025) की घोषणा हो चुकी है. इस साल परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड द्वारा किया जाएगा. CAT 2025 Registration  1 अगस्त सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 13 सितंबर शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

इस परीक्षा के जरिए देश के 21 IIMs समेत कई अन्य प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन मिलता है. इस साल परीक्षा (CAT 2025 Exam Date) 30 नवंबर 2025 को तीन अलग-अलग सत्रों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड 5 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक (CAT 2025 Admit Card) डाउनलोड कर सकेंगे. CAT 2025 का रिजल्ट जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा. इस बार परीक्षा का आयोजन देशभर के करीब 170 शहरों में किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार 5 परीक्षा केंद्रों का चयन कर सकते हैं.

योग्यता क्या है? (CAT 2025 Eligibility criteria)

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. हालांकि, SC, ST और PwD श्रेणी के आवेदकों को 5% की छूट दी गई है.

CAT 2025 Registration: यहां देख लें जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक की डिग्री या अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए लेटेस्ट सेमेस्टर का रिजल्ट
  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
  • वैध फोटो आईडी
  • SC, ST या PwD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट आकार की हालिया रंगीन फोटो और हस्ताक्षर
  • अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कॉलेज/संस्थान से जारी प्रमाण पत्र

एप्लीकेशन फीस (CAT 2025 Application Fees)

  • SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए: ₹1,300
  • अन्य सभी श्रेणियों के लिए: ₹2,600

CAT 2025 Registration: इस तरह से करें अप्लाई

  • सबसे पहले CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद ईमेल ID, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां भरें.
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म को अच्छी तरह से पढ़ें और भी भरें.
  • फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकाल लें.

इस तरह से होगा सिलेक्शन

CAT की लिखित परीक्षा पास करने के बाद, उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन (GD), इंटरव्यू, और कई बार राइटिंग एबिलिटी टेस्ट (WAT) से भी गुजरना पड़ सकता है. हालांकि, हर IIM की प्रोसेस अलग हो सकती है, जिसकी जानकारी संबंधित संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध होती है.

ये भी पढ़ें: Agniveer Result: भारतीय सेना अग्निवीर परिणाम 2025 घोषित, जानें क्या होगी आगे की प्रक्रिया?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago