एजुकेशन

CBSE 10th Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी; जानें कैसे करें चेक

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है. इसके साथ ही देशभर के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म हो गया है. इस साल आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में 25 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था, जिनकी मेहनत का परिणाम अब सामने आ चुका है.

इस बार CBSE ने परीक्षा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है. पहला चरण 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुआ था, जिसका रिजल्ट अब जारी कर दिया गया है. वहीं, दूसरे चरण की परीक्षाएं मई 2026 में आयोजित की जाएंगी. यही वजह है कि इस बार पहले चरण का परिणाम अपेक्षाकृत जल्दी घोषित किया गया है, ताकि छात्र दूसरे चरण की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें.

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट

छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. results.cbse.nic.in
  2. cbse.gov.in
  3. results.nic.in
  4. results.digilocker.gov.in
  5. umang.gov.in
  6. cbse.nic.in

रिजल्ट देखने के 5 आसान तरीके (how to check 10th CBSE result?)

  • वेबसाइट के जरिए: सबसे आसान तरीका है कि आप आधिकारिक वेबसाइट जैसे results.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं और अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख लें.
  • SMS के जरिए: अगर वेबसाइट काम न करे तो आप SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं.
  • UMANG ऐप से: आप अपने मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यह तरीका काफी आसान और तेज है.
  • कॉल के जरिए: कुछ टेलीकॉम सेवाओं के माध्यम से कॉल करके भी रिजल्ट की जानकारी ली जा सकती है.
  • DigiLocker से: डिजीलॉकर पर लॉगिन करके आप अपनी डिजिटल मार्कशीट भी देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

12वीं के छात्र को करना होगा इंतजार

जो छात्र अपने अंक देखना चाहते हैं, वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख सकते हैं.


ये भी पढ़ें: ‘वंदे मातरम्’ नहीं गाया तो होगी जेल? राष्ट्रगीत नहीं गाने पर कांग्रेस पार्षदों की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने किया केस दर्ज


हालांकि, कक्षा 12वीं के छात्रों को अभी थोड़ी और प्रतीक्षा करनी होगी. बोर्ड द्वारा उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य फिलहाल जारी है, जिसके पूरा होते ही 12वीं का परिणाम भी घोषित किया जाएगा. CBSE के इस नए दो-चरणीय परीक्षा सिस्टम को छात्रों के लिए एक बेहतर अवसर के रूप में देखा जा रहा है, जहां वे अपने प्रदर्शन को सुधारने का दूसरा मौका पा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

6 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

7 hours ago