एजुकेशन

CBSE की डिजिटल कॉपी चेकिंग पर उठा बड़ा विवाद, क्या है ये ऑनस्क्रीन मार्किंग? लखनऊ हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई

CBSE OSM Controversy: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का एक नया प्रयोग अब उसके लिए गले की हड्डी बनता नजर आ रहा है. सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के मूल्यांकन को हाईटेक बनाने के लिए जिस ‘ऑनस्क्रीन मार्किंग प्रणाली’ (OSM) यानी डिजिटल कॉपी चेकिंग की शुरुआत की थी, वह अब कानूनी पचड़े में फंस गई है. इस नई व्यवस्था के खिलाफ लखनऊ हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर दी गई है. अदालत इस मामले पर आज यानी 29 मई को ही सुनवाई करने जा रही है. ऐसे में देश भर के लाखों छात्रों और उनके पेरेंट्स की धड़कनें बढ़ गई हैं और सबकी नजरें कोर्ट के रुख पर टिकी हैं.

क्या है ये ऑनस्क्रीन मार्किंग?

सरल शब्दों में समझें तो यह पूरी तरह डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम है. इसके तहत छात्रों की कॉपियों को पहले स्कैन किया जाता है और फिर टीचर्स कंप्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन पर ही उन्हें चेक करके नंबर देते हैं. सुनने में यह तकनीक भले ही एडवांस लगती हो, लेकिन लखनऊ के एक स्थानीय वकील द्वारा दायर याचिका में इसे बड़ी मुसीबत बताया गया है. इस पीआईएल में केंद्र सरकार, सीबीएसई, परीक्षा नियंत्रक और यूपी सरकार को पार्टी (पक्षकार) बनाया गया है.

‘बिना तैयारी के जल्दबाजी में लिया फैसला’

याचिकाकर्ता का सबसे बड़ा आरोप यह है कि सीबीएसई ने इतनी संवेदनशील व्यवस्था को बिना किसी ठोस तैयारी या ट्रेनिंग के, बेहद जल्दबाजी में लागू कर दिया. आरोप लगाया गया है कि इस लापरवाही के चलते कॉपियों को ठीक से नहीं जांचा गया, जिससे रिजल्ट में भारी गड़बड़ियां देखने को मिली हैं. यह एक तरह से पूरी व्यवस्था की नाकामी है, जिसका खामियाजा उन होनहार बच्चों को भुगतना पड़ रहा है जो दिन-रात एक करके परीक्षा की तैयारी करते हैं. कई छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है.

ये भी पढ़ें- JEE और NEET में बड़ा बदलाव संभव, सरकार One Nation One Exam मॉडल पर कर रही विचार; पेपर लीक विवाद के बाद सख्ती

छात्रों के लिए कोर्ट से क्या मांगी गई राहत?

अदालत से गुहार लगाई गई है कि इस ओएसएम (OSM) सिस्टम को लागू करने के तौर-तरीकों की बारीकी से जांच की जाए. इसके लिए एक स्वतंत्र एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग हुई है, जो इस डिजिटल चेकिंग की तकनीकी और व्यावहारिक कमियों का पता लगा सके.

इसके अलावा सबसे बड़ी मांग यह है कि इस दोषपूर्ण व्यवस्था के कारण जिन भी छात्रों के नंबर प्रभावित हुए हैं या जिन्हें लगता है कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है, उनकी कॉपियों को अनुभवी शिक्षकों से दोबारा बिल्कुल मुफ्त चेक कराया जाए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

4 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

7 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

42 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

42 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

45 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

1 hour ago