एजुकेशन

11 सितंबर को दिल्ली के सभी स्कूल रहेंगे बंद, जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला

Delhi School Closed: दिल्ली में आगामी ब्रिक्स सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी सिलसिले में प्रशासन ने शहर के स्कूलों को लेकर एक अहम निर्देश जारी किया है, जिसके तहत 11 सितंबर को दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे.

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लिया गया फैसला

राजधानी में जब भी कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन होता है, तो शहर की रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्था पर खासा असर पड़ता है. ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और बड़े राजनेता दिल्ली आ रहे हैं. वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों के चलते शहर के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम लगने की आशंका है. बच्चों को किसी तरह की असुविधा न हो और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसी बात को ध्यान में रखते हुए 11 सितंबर को स्कूल बंद रखने का यह फैसला लिया गया है.

स्कूलों और सरकारी दफ्तरों पर रहेगा लागू

यह आदेश चुनिंदा इलाकों या कुछेक स्कूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी (प्राइवेट) स्कूलों पर सख्ती से लागू होगा. इसके अलावा, शिक्षा निदेशालय के अपने सभी कार्यालय, मुख्यालय और इसके अधीन आने वाले तमाम जिला स्तर के दफ्तर भी इस दिन बंद रहेंगे.

हालांकि कालेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों को लेकर स्थिति थोड़ी अलग है, और संभावना जताई जा रही है कि कॉलेज सामान्य रूप से खुले रह सकते हैं. सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में फिलहाल स्कूलों और चुनिंदा प्रशासनिक दफ्तरों पर ही रोक लगाई गई है.

ये भी पढ़ें- ‘नो एक्सपीरियंस, नो टेंशन!’ फ्रेशर्स को डायरेक्ट नौकरी दे रही मोदी सरकार; जानिए NCS App पर कैसे मिलेगी जॉब?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

1 hour ago

दिवाली के दिन कुलगाम में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े दो संदिग्ध, चीनी पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…

3 hours ago

फूलों से सजती राहें, नम आंखों से विदाई… परमिंदर सिंह झोटा के लिए सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की पार्थिव शरीर…

4 hours ago