एजुकेशन

DSSSB भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित, 16 फरवरी से ऑनलाइन एग्जाम; जानें आपके पद की परीक्षा कब है?

अगर आप दिल्ली में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और पिछले काफी समय से तैयारी में जुटे हैं, तो यह आपके लिए है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने साल 2026 के लिए अपना बहुप्रतीक्षित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि फरवरी से लेकर मई के बीच परीक्षाओं का दौर चलेगा, जिससे हजारों युवाओं के भविष्य का फैसला होना है.

कब से शुरू होंगी परीक्षाएं?

बोर्ड द्वारा जारी किए गए ताजा नोटिफिकेशन के मुताबिक, भर्ती परीक्षाओं का आगाज 16 फरवरी 2026 से होने जा रहा है. यह सिलसिला थमने वाला नहीं है और अलग-अलग चरणों में 14 मई 2026 तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. यानी अगले कुछ महीने अभ्यर्थियों के लिए काफी भागदौड़ और मेहनत भरे रहने वाले हैं.

कौन से पदों के लिए होगी परीक्षाएं?

इस बार की भर्ती प्रक्रिया में पदों की वैरायटी काफी ज्यादा है. पहले ही दिन यानी 16 फरवरी को डिस्पैच राइडर, ड्राइवर, असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी), PGT, TGT, और MTS जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए एग्जाम होंगे. ये भर्तियां दिल्ली हाई कोर्ट, शिक्षा निदेशालय (DoE), एनडीएमसी (NDMC) और ड्रग्स कंट्रोल विभाग जैसे प्रमुख महकमों में की जानी हैं.

पुराने ढर्रे को छोड़ते हुए बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सभी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में ही होंगी. इसका सीधा मतलब है कि आपको पेन-पेपर की जगह कंप्यूटर पर सवाल हल करने होंगे. बोर्ड का मानना है कि ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा कराने से धांधली की गुंजाइश कम होती है और रिजल्ट भी जल्दी घोषित किए जा सकते हैं.

भले ही परीक्षा की तारीखें आ गई हों, लेकिन एक बड़ा सवाल अभी भी अभ्यर्थियों के मन में खटक रहा है— “क्या उम्र सीमा में छूट मिलेगी?” दरअसल, पिछले काफी समय से दिल्ली में नियमित अंतराल पर परीक्षाएं नहीं हुई हैं, जिसकी वजह से हजारों अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं. शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पहले संकेत दिए थे कि उम्र सीमा में राहत देने की व्यवस्था होने के बाद ही नई डेटशीट आएगी, लेकिन फिलहाल जारी नोटिफिकेशन में इस पर चुप्पी साधी गई है. ऐसे में उन उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं जो इस छूट की उम्मीद में बैठे थे.

अभ्यर्थियों के लिए सलाह

एक्सपर्ट्स और बोर्ड का कहना है कि उम्र में छूट को लेकर जल्द ही कोई अलग से स्पष्टीकरण या नोटिफिकेशन आ सकता है. बेहतर होगा कि आप DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें ताकि कोई भी जरूरी अपडेट मिस ना हो जाए.

ये भी पढ़ें: DRDO में 6 महीने की पेड इंटर्नशिप का मौका, 30 हजार रुपये स्टाइपेंड, जानें पूरी डिटेल

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

2 hours ago

दिवाली के दिन कुलगाम में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े दो संदिग्ध, चीनी पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…

4 hours ago