Praveen Togadia Sitapur Visit: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया सोमवार को सीतापुर पहुंचे. पंजाबी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान तोगड़िया ने अपने संबोधन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई. उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों और धर्मांतरण के मुद्दे पर चिंता जताई तथा भारत सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील की.
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का मुद्दा
तोगड़िया ने अपने संबोधन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से अलग होने के बाद बांग्लादेश में 20 प्रतिशत हिंदू थे लेकिन लगातार अत्याचारों के चलते आज उनकी संख्या घटकर केवल 8 प्रतिशत रह गई है. तोगड़िया ने कहा कि बांग्लादेश भारतीय सैनिकों के खून-पसीने से बना था, इसलिए भारत सरकार को वहां हिंदुओं की सुरक्षा के लिए दबाव बनाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि भारत से बांग्लादेश जाने वाले पानी, चावल और नमक पर रोक लगाई जानी चाहिए.
धर्मांतरण और समाज की जिम्मेदारी
धर्मांतरण के मुद्दे पर तोगड़िया ने कहा कि हमें अपनी बच्चियों को बचपन से ही धर्म के प्रति जागरूक करना होगा. उन्होंने अपील की कि अगर बच्चियों के साथ कोई गलत होता है तो पूरा परिवार उनके साथ खड़ा हो.
ये भी पढ़ें-‘पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे’: 8 आतंकी कैंप अभी भी एक्टिव, जनरल द्विवेदी की खुली चेतावनी
योगी सरकार पर भरोसा
तोगड़िया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है और यहां गलत करने वालों पर बुलडोजर चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि धर्म की शिक्षा और गरीबों की मदद का काम परिषद करेगी, जबकि योगी सरकार बुलडोजर से गलत तत्वों पर कार्रवाई करेगी. दोनों मिलकर समाज को सुरक्षित और मजबूत बनाएंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…
Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…
मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…
France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…