Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

DRDO में 6 महीने की पेड इंटर्नशिप का मौका, 30 हजार रुपये स्टाइपेंड, जानें पूरी डिटेल

DRDO ने इंजीनियरिंग और साइंस स्टूडेंट्स के लिए 6 महीने की पेड इंटर्नशिप का ऐलान किया। स्टाइपेंड 30 हजार रुपये, कंप्लीशन सर्टिफिकेट और सरकारी अनुभव का मौका।

DRDO Paid Internship 2026: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने विभिन्न लैब्स में स्टूडेंट्स के लिए पेड इंटर्नशिप की घोषणा की है। यह इंटर्नशिप इंजीनियरिंग, साइंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए है। सिलेक्ट होने वाले इंटर्न्स को 6 महीने की ट्रेनिंग मिलेगी, हर महीने 5000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा और कुल 30 हजार रुपये की राशि दो किस्तों में दी जाएगी। इंटर्नशिप पूरी होने पर DRDO की ओर से कंप्लीशन सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा। वहीं इस इंटर्नशिप के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है और यह सरकारी क्षेत्र में अनुभव हासिल करने का बेहतरीन अवसर है।

कौन कर सकता है आवेदन?

DRDO इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को किसी मान्यता प्राप्त भारतीय यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से फुल टाइम कोर्स में पढ़ रहे होना जरूरी है। योग्यता इस प्रकार है। बीई/बीटेक के 7वें या 8वें सेमेस्टर के स्टूडेंट्स। एमटेक के पहले या दूसरे वर्ष के स्टूडेंट्स। एमएससी के पहले या दूसरे वर्ष के स्टूडेंट्स। इंजीनियरिंग और साइंस स्ट्रीम से जुड़े सभी ब्रांच के स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं।

इंटर्नशिप की अवधि और स्टाइपेंड

इंटर्नशिप की कुल अवधि 6 महीने की होगी। हर महीने 5000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। इस तरह कुल 30 हजार रुपये का स्टाइपेंड दो किस्तों में दिया जाएगा। इंटर्नशिप पूरी करने के लिए हर महीने कम से कम 15 दिन की अटेंडेंस अनिवार्य होगी। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने पर DRDO की ओर से ऑफिशियल कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा जो आगे की पढ़ाई और जॉब में काफी मददगार साबित होगा।

यह भी पढ़ें: CUET PG 2026: रजिस्ट्रेशन बंद होने में बचे हैं कुछ ही दिन, इस तारीख तक कर लें अप्लाई; जानें पूरा प्रोसेस

कैसे करें आवेदन?

DRDO ने इंटर्नशिप के लिए नोटिफिकेशन 9 जनवरी 2026 को जारी किया था। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 है। आवेदन फॉर्म DRDO की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। फॉर्म भरकर इसे स्पीड पोस्ट के माध्यम से निदेशक HEMRL, सुतारवाड़ी, पुणे 411021 के नाम भेजना होगा। आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज जरूर संलग्न करें। कॉलेज प्रिंसिपल द्वारा जारी रिक्वेस्ट लेटर। स्टूडेंट का बायोडाटा जिसमें अकादमिक डिटेल्स, पुरस्कार और प्रोफेशनल मेंबरशिप का जिक्र हो।

सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

सिलेक्शन पूरी तरह मेरिट आधारित होगा। आवेदकों के बायोडाटा और अकादमिक रिकॉर्ड के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। मेरिट लिस्ट में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या टेलीफोन इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में तकनीकी ज्ञान, प्रोजेक्ट वर्क और रिसर्च इंटरेस्ट पर सवाल पूछे जा सकते हैं। फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू परफॉर्मेंस और उपलब्ध सीटों के आधार पर होगा। साथ ही बताते चलें कि यह इंटर्नशिप DRDO की विभिन्न लैब्स में रक्षा तकनीक से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका देती है। इसके इच्छुक स्टूडेंट्स जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं क्योंकि लास्ट डेट 19 जनवरी 2026 है।

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital