एजुकेशन

ISRO में वैज्ञानिक/इंजीनियर बनने का शानदार मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू – जानिए योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी

ISRO Recruitment 2025: अगर आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और भारत के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ISRO में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा अवसर है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वैज्ञानिक/इंजीनियर के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ISRO की आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

पदों का विवरण: इस भर्ती के अंतर्गत कुल 63 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिनमें विभागवार पदों का विवरण निम्नलिखित है:

  • वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘SC’ (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 22 पद
  • वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘SC’ (मैकेनिकल) – 33 पद
  • वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘SC’ (कंप्यूटर साइंस) – 8 पद

जानें योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास BE/B.Tech की डिग्री होनी चाहिए जो कि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल या कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में कम से कम 65% अंकों के साथ हो. इसके साथ ही GATE 2024 या GATE 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है.

आयु सीमा

उम्मीदवार की उम्र 19 मई 2025 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ₹250 का आवेदन शुल्क देना होगा.
  • यह शुल्क गैर-वापसी योग्य (Non-refundable) है और इसे भारतकोश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है.
  • भुगतान के लिए UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग किया जा सकता है.
  • नकद, चेक या ड्राफ्ट के जरिए भुगतान मान्य नहीं होगा.

इस तरह से करें अप्लाई

  • सबसे पहले ISRO की वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर मौजूद “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • संबंधित भर्ती का लिंक खोलें और अपनी पसंद के पद पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी भरें और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें.
  • आवेदन की एक प्रति डाउनलोड कर प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें.

चयन प्रक्रिया

  • अभ्यर्थियों का चयन GATE स्कोर के आधार पर किया जाएगा.
  • शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें कम से कम 60 अंक लाना जरूरी होगा.
  • अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे आवेदन करते समय सही GATE स्कोर दर्ज करें, क्योंकि उसी के आधार पर इंटरव्यू के लिए चयन किया जाएगा.
  • स्कोर की वैधता की जांच ISRO की चयन समिति करेगी और गलत जानकारी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: 12वीं के लिए बिहार में 15000 होमगार्ड की निकली भर्ती अप्लाई करने की लास्ट डेट आज, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago