एजुकेशन

JAC 10th Result 2025: झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 98.60% के साथ गीतांजलि ने किया टॉप; यहां देखें Toppers List

JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 27 मई 2025 को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल पास प्रतिशत 91.71% रहा है, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर है. पिछले साल 90.39% छात्र पास हुए थे.

इस साल की परीक्षा में हजारीबाग की गीतांजलि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में टॉप किया है. गीतांजलि को कुल 493 अंक (98.60%) प्राप्त हुए हैं. रिजल्ट की घोषणा रांची स्थित जेएसी सभागार में राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की.

टॉपर्स की लिस्ट – JAC 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025

  • रैंक 1: गीतांजलि – 493 अंक (98.60%)
  • रैंक 2: रितु कुमारी, अमृता गुप्ता, पूजा कुमारी, अमर कुमार – 491 अंक (98.20%)
  • रैंक 3: शिवानी कुमारी, विकास प्रमाणिक – 489 अंक (97.80%)
  • रैंक 4: श्रेया कुमारी, साक्षी कुमारी – 488 अंक (97.60%)

रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

  • छात्र अपना परिणाम JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर jac.jharkhand.gov.in देख सकते हैं.
  • उपरोक्त वेबसाइट में से किसी एक पर जाएं.
  • होमपेज पर “JAC Class 10 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
  • ‘Submit’ या ‘रिजल्ट देखें’ बटन पर क्लिक करें.
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लें.

डिजिलॉकर से कर सकेंगे चेक

छात्र डिजिलॉकर पर भी अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए पहले उन्हें डिजिलॉकर पर पंजीकरण करना होगा. जब तक स्कूल से मूल मार्कशीट नहीं मिलती, तब तक वेबसाइट से प्राप्त मार्कशीट ही मान्य मानी जाएगी.

क्या करें यदि नंबर से संतुष्ट न हों?

अगर कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से खुश नहीं है, तो वह रिवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन कर सकता है. इसमें उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच की जाएगी, यह देखा जाएगा कि कोई उत्तर चेक होने से छूट तो नहीं गया है या अंकों की गणना में गलती तो नहीं हुई है. वहीं जिन छात्रों की एक या दो विषयों में कमियां रह गई हैं, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा. इससे वे छात्र दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं.

इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 9 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 मार्च से 20 मार्च तक चलीं. इस बार 4 लाख 33 हजार 890 छात्रों ने परीक्षा दी, जो 1297 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी.

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: ग्रेजुएशन पास वालों के लिए बिहार में ऑफिसर पदों पर निकली भर्तियां, 1.40 लाख तक होगी मंथली सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

21 minutes ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago