किसके बीच होगा फाइनल का महामुकाबला?
IPL 2025: भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने उम्मीद जताई है कि आईपीएल (IPL) का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.
पंजाब किंग्स ने सोमवार को जयपुर में मुंबई इंडियंस पर सात विकेट से जीत के बाद शीर्ष दो में अपनी जगह पक्की कर ली है. 14 मैचों में 19 अंकों के साथ श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम तालिका में शीर्ष पर है, जबकि आरसीबी अगर मंगलवार को लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) को हरा देती है तो वह टॉप-2 में प्रवेश कर जाएगी.
आरसीबी आईपीएल (IPL) के 13 मैचों में 17 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और अगर वे लखनऊ को एक अच्छे मार्जिन से हरा देते हैं तो पीबीकेएस के नेट रन रेट को पछाड़कर टॉप पर पहुंच सकते हैं. रॉबिन उथप्पा ने जियोहॉटस्टार पर कहा, “आप टूर्नामेंट में सही समय पर लय चाहते हैं और प्ले-ऑफ में जाने से पहले जीत चाहते हैं. पंजाब ने आईपीएल (IPL) की शानदार शुरुआत की, लीग चरण के अंत में थोड़ी गति खो दी, लेकिन प्ले-ऑफ से ठीक पहले गति हासिल कर ली.
उथप्पा ने कहा, “मेरे हिसाब से अर्शदीप सिंह ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और यह पंजाब के लिए अच्छा संकेत है. इसका मतलब है कि वह शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं और महत्वपूर्ण मैचों में खेलने के लिए तैयार हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि फाइनल मुकाबला आरसीबी और पंजाब के बीच होगा.”
उन्होंने पंजाब को 11 साल बाद प्लेऑफ में पहुंचाने में अय्यर के नेतृत्व कौशल की भी प्रशंसा की. उथप्पा ने कहा, “श्रेयस हमेशा एक बेहतरीन कप्तान रहे हैं. आपने हमेशा महसूस किया होगा कि केकेआर में उनके योगदान के बावजूद उनकी सराहना नहीं की गई. वह एक ऐसी फ्रैंचाइजी में चले गए, जहां ऐतिहासिक रूप से बहुत कुछ हासिल नहीं हुआ था और फिर उन्होंने उनके लिए जीत हासिल की. यह उनके नेतृत्व और विश्वास के बारे में बहुत कुछ बताता है.” पूर्व बल्लेबाज प्लेऑफ से पहले तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी से खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि अन्य गेंदबाज भी टीम को मजबूत बनाने में योगदान देंगे.
उन्होंने कहा ,”मैंने शुरू से ही कहा है कि पंजाब और आरसीबी की टीम आईपीएल (IPL) का फाइनल जीत सकती है. आरसीबी के पास अच्छी लय है और उन्होंने अच्छी गेंदबाजी शुरू कर दी है. उन्हें बस मैच को प्रभावी तरीके से खत्म करने की जरूरत है और विराट कोहली को चेज मास्टर बनना होगा. उन्हें 20 ओवर तक बल्लेबाजी करनी होगी. जब वह ऐसा करते हैं, तो इससे विपक्षी टीम पर दबाव बनता है, खासकर डेथ ओवरों में. गेंदबाजों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है. मुझे खुशी है कि जोश हेजलवुड वापस आ गए हैं, जिससे भुवनेश्वर कुमार को भी मदद मिलेगी. यश दयाल ने डेथ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया है. सुयश पिछले मैच में लड़खड़ा गए थे, लेकिन अगर वह आईपीएल की शुरुआत की तरह अनुशासित होकर खेलते हैं, तो वह फिर से प्रभावी होंगे. इसके अलावा क्रुणाल पांड्या भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…