एजुकेशन

NVS Admission 2025: नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, बिना लेट फीस दिए जल्द करें अप्लाई

NVS Class 6 Admission 2025: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) आज यानी 27 अगस्त 2025 को कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा (JNVST 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया का अंतिम दिन है. जो छात्र अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in या navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

दो चरणों में होगी परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के जरिए देशभर के नवोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश दिया जाएगा. यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी. पहला चरण 13 दिसंबर 2025, सुबह 11:30 बजे और दूसरा चरण 11 अप्रैल 2026, सुबह 11:30 बजे को होगा. हर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 80 सीटों पर सिलेक्शन JNVST परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. छात्रों को प्रवेश पाने के लिए इस परीक्षा में सफल होना अनिवार्य होगा.

जानें योग्यता

कक्षा 6 एडमिशन के लिए छात्र का कक्षा 5 पास होना आवश्यक है. इसके साथ ही छात्र का जन्म कक्षा 6 में एडमिशन के लिए 1 मई 2014 और 31 जुलाई 2016 के बीच होना चाहिए. कम से कम 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्रों से अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों द्वारा भरी जाएंगी.

Direct link to apply online for JNVST Class 6 Admissions 2026

परीक्षा पैटर्न

JNVST में कुल 80 MCQs प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं. परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होगी.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को JPG फॉर्मेट (10 KB से 100 KB आकार) में ये दस्तावेज अपलोड करने होंगे—
  • छात्र की पासपोर्ट साइज फोटो
  • छात्र का हस्ताक्षर
  • अभिभावक का हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड विवरण या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र

NVS Class 6 admission 2025: इस तरह से करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in या navodaya.gov.in पर जाएं.
  • JNVST Class 6 Admission 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • प्रारंभिक पंजीकरण विवरण भरें और सबमिट करें.
  • मिले हुए लॉगिन क्रेडेंशियल से साइन इन कर पूरी एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें और उसकी कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.

ये भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतज़ार! आने वाला है SBI PO भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे चेक

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

38 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

39 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

47 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago