Bharat Express DD Free Dish

खत्म हुआ इंतज़ार! आने वाला है SBI PO भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे चेक

SBI PO Prelims Result 2025 जल्द घोषित होगा. उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रोल नंबर और पासवर्ड से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

SBI PO Prelims Result 2025

SBI PO Prelims Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2025 के नतीजों का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है. बैंक जल्द ही SBI PO प्रीलिम्स रिज़ल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर घोषित करेगा. जैसे ही परिणाम जारी होंगे उम्मीदवार अपने रोल नंबर और DOB/पासवर्ड की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. सुविधा के लिए रिज़ल्ट का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा.

रिज़ल्ट के साथ ही SBI श्रेणीवार (category-wise) कट-ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा. खास बात यह है कि इस परीक्षा में अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तरह सेक्शनल कट-ऑफ लागू नहीं होती. यानी उम्मीदवार का सिलेक्शन टोटल मार्क्स के आधार पर होगा. स्कोरकार्ड में प्रत्येक सेक्शन के साथ-साथ कुल अंक भी दिखाए जाएंगे. इस बार प्रीलिम्स परीक्षा 4 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी, जो देशभर में 600 से अधिक रिक्तियों के लिए हुई.

SBI PO Prelims Result 2025: रिज़ल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
  • Join SBI टैब में जाकर Current Openings सेक्शन खोलें.
  • “Recruitment of Probationary Officers” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब SBI PO Result 2025 लिंक चुनें.
  • अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड डालें.
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

अगर पासवर्ड भूल गए हैं तो उम्मीदवार आवेदन के समय पंजीकृत ईमेल/मोबाइल नंबर के जरिए उसे रीसेट कर सकते हैं. एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती के प्रिलिम्स एग्जाम में सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे. मुख्य परीक्षा का आयोजन

SBI PO Mains Exam 2025: परीक्षा पैटर्न

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा आयोजित प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2025 के प्रिलिम्स का परिणाम किसी भी समय घोषित किया जा सकता है. प्रिलिम्स में सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा (Mains) में बैठने का मौका मिलेगा. बैंक की ओर से मेंस परीक्षा का आयोजन सितंबर 2025 में किया जाएगा. परीक्षा से कुछ दिन पहले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. मेंस परीक्षा में पास होने के बाद उम्मीदवारों को अंतिम चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होना होगा.

मेंस परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो इसमें दो पेपर ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव होते हैं. ऑब्जेक्टिव पेपर में कुल चार सेक्शन शामिल होते हैं. तर्कशक्ति व कंप्यूटर एप्टीट्यूड के 40 प्रश्न, डेटा विश्लेषण एवं व्याख्या से जुड़े 30 प्रश्न, सामान्य अर्थव्यवस्था और बैंकिंग से संबंधित 60 प्रश्न तथा अंग्रेजी भाषा के 40 प्रश्न. इन सभी को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाता है. वहीं, डिस्क्रिप्टिव पेपर में अंग्रेजी में पत्र और निबंध लेखन शामिल होता है, जिसके लिए 30 मिनट का समय निर्धारित है.

ये भी पढ़ें: ICSI CS December Exam 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अप्लाई करने से पहले यहां पढ़ लें जरूरी डिटेल्स

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read